---Advertisement---

Viral Video: मासूम बच्ची छोड़ मॉर्डन मोम ने एक्सीलेटर पर लगाई दौड़, मदद मांगती रही बच्ची और चलती बनी मां

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक मॉर्डम मां का वीडियो वायरल हो रहा है। वो अपनी मासूम बच्ची को छोड़कर झटपट एक्सीलेटर पर चढ़ गई। इस दौरान बच्ची मदद की गुहार लगाती रही। महिला की हरकत देख लोगों को काफी गुस्सा आ रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: नवम्बर 29, 2025 6:33 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: मां इंसान की हो या फिर किसी जानवर की हो वो अपने बच्चे को सीने से लगाकर रखती है। वो हर मुसीबत से उसकी रक्षा करती है। लेकिन क्या हो जब कोई मॉर्डन मोम मासूम बच्ची को छोड़कर सामान के साथ एक्सीलेटर पर झटपट चढ़ने लगे। सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही मां का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक महिला अपनी बच्ची को एक्सीलेटर पर छोड़कर आगे बढ़ जाती है। इस दौरान मासूम मदद के लिए हाथ फैलाती रह जाती है। लेकिन तभी कुछ ऐसा होता है, जिसकी वजह से ये वीडियो वायरल हो जाता है।

एक्सीलेटर पर मॉर्डन मां ने बच्ची की जान एक्सीलेटर पर खतरे में डाली

ये वायरल वीडियो कब और कहां का है? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे News Algebra नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है।

देखें वीडियो

इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है, “माँ अपने बच्चे से ज़्यादा अपने सामान पर ध्यान देते हुए एक्सीलेटर पर चढ़ गई एक बहादुर सुरक्षा गार्ड ने ख़तरे को भाँप लिया और बच्चे को बचाने के लिए तुरंत आगे आया।” वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, एक महिला अपनी बच्ची के साथ एक्सीलेटर पर चढ़ रही है। लेकिन वो मासूम की परवाह किए बिना सामान लेकर ऊपर चली जाती है। वहीं, मासूम मदद के लिए एक्सीलेटर पर गुहार लगाने लग जाती है। गनीमत ये रही कि, तभी वहां पर सिक्योरिटी गार्ड आता है और वो बच्ची की जान बचाकर उसकी मां को सौंपता है। वीडियो में महिला की लापरवाही साफ देखी जा सकती है।

Viral Video देख यूजर्स को आ रहा गुस्सा

इस वायरल वीडियो को एक्स पर 29 नवंबर को अपलोड किया गया था। इस पर 3 लाख 18 हजार से ज्यादा लाइक आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है, ‘ये नये जमाने की मां है और हमारी मां है उससे मेरे इतने बड़े होने के बाद भी मेरी इतनी फिक्र है की मेंने खाया या नहीं और नहीं तो क्यों नहीं खाया कुछ अभी भी बाल पकड़कर खिलाने बेढ़ाती है।’ दूसरा लिखता है, ‘ये नए जमाने की नारी शक्ति है।’ वहीं, कई सारे यूजर्स मां को ट्रोल करते हुए बच्ची की जान बचाने वाले सिक्योरिटी गार्ड की तारीफ कर रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 14, 2026

Rise And Fall 2

अक्टूबर 14, 2026

Kidney Health

अक्टूबर 14, 2026

Viral Video

अक्टूबर 13, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 13, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 13, 2026