Viral Video: गरीब के पैसे चोरी करके भाग रहे थे दरोगा साहब, देखें फिर कैसे सरेआम हुई भयंकर पिटाई?

Viral Video: सोशल मीडिया पर सरेआम दरोगा की पिटाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। उन पर आरोप है कि वो चोरी करके भाग रहे थे। इस मामले पर आला अधिकारी ने बड़ा एक्शन लिया है। ये घटना उत्तर प्रदेश के हामिरपुर की है।

Viral Video

Picture Credit: X

Viral Video:  उत्तर प्रदेश के हामिरपुर जिले से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां पर एक दरोगा पर चोरी का आरोप लगा है। जिसके बाद उसे भंयकर तरीके से पीटा गया है। वहीं, आला अधिकारियों ने पुलिसकर्मी पर गाज गिरा दी है । इस घटना से जुड़ा अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। पुलिसवाले की हरकत को देख लोगों में काफी गुस्से का माहौल है।

क्या हुआ जब दरोगा साहब चोरी करते हुए पकड़े गए?

हामिरपुर में दरोगा की पिटाई के इस वायरल वीडियो को Madan Mohan Soni नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही मामले की जानकारी देते हुए एक्स पर लिखा, ‘यूपी पुलिस का दरोगा चोरी कर रहा है।

देखें वीडियो

न्यायालय सुरक्षा में तैनात दरोगा गिरीश मिश्रा पर ट्रक ड्राइवर के 20 हजार रुपये चुराने का आरोप है। वर्दी पहने घाटमपुर से हमीरपुर जा रहे थे, ट्रक पर सवार हो गए थे।ट्रक से उतरकर भागने लगे तो ड्राइवर ने पीछा किया, दबोचा और बीच रोड पर जमकर पीटा। तलाशी ली तो दरोगा के पास से चोरी के पूरे 20 हजार रुपये भी बरामद हो गए। बाद में ड्राइवर ने उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया है। पूरा मामला उत्तर प्रदेश के हमीरपुर का है।’  वीडियो में आपत्तिजनक भाषा का उपयोग किया जा रहा है। इसके साथ ही  पुलिसकर्मी की बेरहमी से पिटाई की जा रही है। दरोगा की जेब से चोरी की रकम भी बरामद हुई है।

Viral Video पर हामिरपुर पुलिस का रिएक्शन

दरोगा की पिटाई के इस वायरल वीडियो पर HAMIRPUR POLICE की तरफ से प्रतिक्रिया भी सामने आयी है। एक्स पर पुलिस ने कार्रवाही की जानकारी देते हुए लिखा, ‘सोशल मीडिया पर आज दिनांक 06.07.2026 को एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक व्यक्ति द्वारा उ0नि0 पर पैसा चोरी करने का आरोप लगाया जा रहा है।

देखें वीडियो

उक्त प्रकरण में सम्बन्धित व्यक्ति से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर हमीरपुर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किए जाने की कार्यवाही की जा रही है, सम्बन्धित उ0नि0 को तत्काल प्रभाव से निलम्बित करते हुए विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच प्रचलित है। जांच तथ्यों के आधार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी। बाइट क्षेत्राधिकारी सदर (यशपाल सिंह)।’

 

 

 

Exit mobile version