---Advertisement---

Viral Video: बिना टिकट ट्रेन में बैठे पुलिस वाले ने की टीटी से बदतमीजी, यूजर बोला, ‘औकात दो कौड़ी अहंकार 100 कौड़ी’

Viral Video: बिना टिकट ट्रेन में बैठे पुलिसवाले और टीटी के बीच हुई तीखी बहस सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा वीडियो।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: नवम्बर 5, 2024 3:00 अपराह्न

viral video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: ट्रेन में बिना टिकट के सवार हुए पुलिसकर्मी का वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है। दरअसल, पुलिसवाले को जब टीटी और सीट का रिजर्वेशन कराने वाले व्यक्ति ने रोका तो वह उल्टा उन्हीं से ही लड़ने लगा और खुद को पुलिस वाला बताने लगा। इस पूरी घटना को किसी ने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया है और अब इसका वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

बिना टिकट ट्रेन में बैठे पुलिसवाले और टीटी की भयंकर लड़ाई

टीटी और बिना टिकट के रेल में बैठे पुलिसकर्मी की लड़ाई के वीडियो को Ghar Ke Kalesh नाम के एक्स अकाउंट पर 5 अक्टूबर यानी की आज की अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है कि, “भारतीय रेलवे में बिना टिकट यात्रा कर रहे एक व्यक्ति और टिकट कलेक्टर के बीच हुई लड़ाई”। वीडियो में सुना जा सकता है कि, टीटी पुलिसवाले को उठने को बोल रहा है लेकिन, पुलिसकर्मी उतरने से मना कर रहा है। इस पर टीटी बोलता है कि, फ्री में खाओ और फ्री में चलो… इस पर पुलिसकर्मी तमीज से बात करने के लिए बोल रहा है। इस दौरान वह सीट से भी नहीं उतर रहा है और दोनों के बीच तीखी बहस हो रही है।

Viral Video पर क्या बोल रहे यूजर?

इस वीडियो को Ghar Ke Kalesh नाम के एक्स अकाउंट पर डाले हुए कुछ ही घंटे हुए हैं। इस पर अब तक हजारों व्यूज आ चुके हैं। वहीं, कई सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर बिना टिकट के बैठे आदमी पर तंज करसते हुए लिखता है कि, ‘औकात दो कौड़ी अहंकार 100 कौड़ी’। दूसरा यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि, “टिकट चेकिंग स्टाफ अपनी ड्यूटी कर रहा था फिर भी टिकट चेकिंग स्टाफ को विनम्रता से पेश आने के लिए कहा गया है।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Health Tips

अक्टूबर 23, 2026

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026