---Advertisement---

Viral Video: महिला की लाश के साथ चोर ने किया कुछ ऐसा, देख इंसान होने पर आ जाएगी शर्म

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना तेजी से वायरल हो रही है। इसमें एक युवक लाश के गले से सोने की चेन चुरा रहा है। ये घटना बिहार के सिवान की बताई जा रही है। 

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अक्टूबर 10, 2026 4:49 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: बिहार के सिवान से एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आयी है। यहां पर एक महिला की लाश के साथ युवक के द्वारा बेहद नीच हरकत की गई है। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आग तरह फैल रहा है। दरअसल, अस्पताल में एक महिला की डेड बॉडी रखी गई थी, तभी चुपके से एक युवक आता है और उसके गले से सोने की चेन चुराकर निकल जाता है। ये पूरी घटना वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाती है।  युवक की इस हरकत ने हर तरफ खलबली मचा दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

शव के साथ चोर ने की नीच हरकत 

महिला की लाश से सोने की चेन निकालते चोर के वायरल वीडियो को एक्स पर Ghar Ke Kalesh हैंडल से अपलोड किया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, चोर कैसे मौका देखते ही महिला के पास जाता है और चोरी को अंजाम देता है।ये घटना सिवान के मॉडल सदर अस्पताल के आपात कक्ष की बताई जा रही है। मृत पड़ी महिला को सांप ने काट लिया था। जिसके बाद उसका इलाज हाराजगंज अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा था।

देखें वीडियो

लेकिन हालत नाजुक होने के कारण उसे इस हॉस्पिटल में रेफर किया गया था। महिला की मौत रास्ते में हो गई थी। जिसके बाद महिला की डेड बॉडी को अस्पताल में रखा गया था। तभी वहां पर आए युवक ने मौका देखते हुए सोने की चेन निकाल ली। महिला की पहचान महाराजगंज थाना क्षेत्र के बंगरा निवासी राजन ठाकुर की 35 साल की पत्नी आरती देवी के रुप में हुई है।

Viral Video की हो रही जांच

खबरों की मानें तो, युवक अक्सर हॉस्पिटल आता रहता है। मामले की गंभीरता को देकते हुए अस्पताल प्रशासन की तरफ से बड़ा एक्शन लिया गया है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार सिंह का बयान सामने आया है।  उन्होंने बताया है कि, स्वास्थ्यकर्मियों से पूछताछ के बाद पुलिस को संदिग्ध युवक का फोटो और सीसी कैमरा फुटेज दे दी है। इसके साथ ही मामले की जांच भी चल रही है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026

Jaya Bachchan

अक्टूबर 9, 2026

Viral Video

अक्टूबर 9, 2026

Viral Video

अक्टूबर 9, 2026