---Advertisement---

Viral Video: घोड़े और मदमस्त हाथी की अनोखी लड़ाई कैमरे में कैद, रोड पर भिड़ंत देख यूजर बोला ’पुरानी रंजिश’

Viral Video: सोशल मीडिया पर घोड़े और हाथी की लड़ाई का एक अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद यूजर्स के होश उड़े हुए हैं। दरअसल इस वीडियो में घोड़े ने हाथी को पस्त कर दिया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 2, 2025 3:14 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: चेस गेम हाथी और घोड़े के साथ तो आपने काफी खेला होगा, लेकिन क्या कभी इन्हें खुले मैदान में आपस में भिड़ते हुए देखा है? अगर नहीं तो इस वायरल वीडियो में देख लीजिए। Social Media पर घोड़े की ताकत दिखाता एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसमें वो हाथी को दौड़ा-दौड़ाकर दांतों से काट रहा है। ऐसा बहुत ही कम देखने को मिलता है। यही वजह है कि, इस वीडियो में दिखे अनोखे नजारे को देख लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है। एक यूजर इसे रियल चेस गेम बता रहा है तो वहीं, कई सारे लोग इसे ‘पुरानी रंजिश’ बता रहे हैं। ये अनोखी घटना मध्य प्रदेश के रतलाम की है।

हाथी की हालत घोड़े ने की पस्त

इस घोड़े और हाथी की लड़ाई के Viral Video को abpnewstv ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया है।

Watch Video

इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि, “मध्य प्रदेश के रतलाम शहर में एक हाथी और घोड़े के बीच हुई लड़ाई का अजीबो गरीब मामला सामने आया है। जब सड़क पर उत्पात मचाते विशालकाय हाथी से भिड़ गया घोड़ा. लंबी जद्दोजहद के बाद हाथी को मैदान छोड़कर भागना पड़ा।लड़ाई के दौरान सड़क पर अफरा-तफरी मच गई।” वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, सड़क पर हाथी पर अचानक से एक घोड़ा हमला कर देता है। इस दौरान वह दौड़-दौड़कर हाथी को काटने लगता है। कुछ लोग हाथी को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन घोड़ा किसी से रुकने का तैयार नहीं है। अंत में हाथी को ही मैदान छोड़कर भागना पड़ता है।

Viral Video देख यूजर्स को आयी चेस गेम की याद

मध्य प्रदेश के रतलाम से आया ये वायरल वीडियो इंस्टाग्राम पर 2 जून यानी की आज ही अपलोड किया गया है। इस पर 2600 से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। वहीं, कई सारे यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है, ‘महाराणा प्रताप के चेतक और अकबर के हाथी का युद्ध हो रहा है’। दूसरा लिखता है ‘मैं तो बेचारे महावत को देख रही हूं’। तीसरा लिखता है , ‘रियल चेस गेम’। इस घटना को देख कुछ यूजर्स हंस रहे हैं तो वहीं, कुछ यूजर्स दंग हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 28, 2026

Viral Video

अक्टूबर 28, 2026

Rain Alert 29 October 2026

अक्टूबर 28, 2026

Naseeruddin Shah

अक्टूबर 28, 2026

Bulandshahr Viral Video

अक्टूबर 28, 2026

Health Tips

अक्टूबर 28, 2026