Viral Video: रुह कंपाने वाला वीडियो ! खाने के भगौने में गिरा जिंदा आदमी, जानें फिर क्या हुआ अंजाम

Viral Video

Viral Video

Viral Video: इंटरनेट पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो काफी डरा देने वाला है। वायरल हो रही CCTV फुटेज में देखा जा सकता है कि, किस तरह से एक आदमी चूल्हे पर रखे खाने के भगौने में गिर जाता है। इसे निकालने वाले लोगों की भी हालत खराब हो जाती है। ये वीडियो काफी विचलित करने वाली है।

खाने के भगौने में गिरा आदमी

https://twitter.com/IdiotsInCamera/status/1824059880375783757

इस वीडियो को Idiots Caught In Camera नाम के एक्स अकाउंट से 15 अगस्त को शेयर किया गया है। इस वीडियो पर अब तक 22 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों का मन काफी दुखी हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक लाइन से कई सारे भगौने रखे हुए हैं, इन सभी में खाना बन रहा है, तभी वहां पर एक आदमी आता है। इसे देखकर ऐसा लग रहा मानों ये लड़खड़ा रहा हो।

ये भगौने के पास जैसे ही पहुंचता है अपना कंट्रोल खो बैठता है और धड़ाम से इस गर्म भगोने में गिर जाता है। इस दौरान ये काफी तड़प रहा है। आदमी की बेचैनी से उसके दर्द का अंदाजा लगाया जा सकता है। इस आदमी को बचाने के लिए कई सारे लोग कोशिश कर रहे हैं लेकिन भगौना इतना ज्यादा गर्म है कि, वह तुरंत इसे नहीं निकाल पाते हैं। काफी देर के बाद इस भगौने को पलटा जाता है, जिसके बाद ये आदमी इससे बाहर निकलता है। इस घटना का वीडियो काफी डराने वाला है।

जानें कहां की है घटना?

खबरों की माने तो ये दर्दनाक घटना ‘आदि वेल्ली’ तमिलनाडु में मनाए जाने वाले एक महत्वपूर्ण त्यौहार के दौरान की है। इस त्यौहार में देवी अम्मन के सम्मान में दलिया पकाया जाता है और लोगों में बांटा जाता है। ये घटना इसी त्यौहार के एक आयोजन की है। खबरों की मानें तो शुक्रवार 29 जुलाई को मदुरै के पझंगनाथम में मुथु मरियम्मन मंदिर के भक्तों के लिए बड़े बर्तनों में दलिया पकाया जा रहा था, तभी एक आदमी इसमें गिर गया। वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की पहचान तमिलनाडु के मदुरै के मुथुकुमार के रूप में हुई है। इस आदमी को अचानक से चक्कर आ गया था जिसकी वजह से इसके साथ ये हादसा हुआ। पीड़ित 65 फीसदी तक जल चुका है। इस घटना के तीन दिन बाद मुथुकुमार की मौत हो गई। मामले की जांच के दौरान ये CCTV पुलिस के हाथ लगा जो कि, अब वायरल हो रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Exit mobile version