Viral Video: एक विवाह ऐसा भी… अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की शाही वेडिंग की बीच वायरल हुई डंडेबाज शादी, देखें फाइट वीडियो

Viral Video: अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की शाही वेडिंग की बीच मारपीट वाली एक अनोखी शादी काफी तेजी से फैल रही है।

Viral Video

Viral Video

Viral Video: जहां एक तरफ देश और दुनिया में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शाही शादी के फोटो और वीडियो वायरल हो रहे हैं, वही दूसरी तरफ एक अनोखा विवाह भी देखने को मिल रहा है। इस शादी में शहनाई-बैंड बाजे की धुन की जगह गालियां और डंडे चल रहे है। वीडियो में बाराती और घराती एक दूसरे को डंडों, कुर्सियों और लातों-घूसों से पीट रहे हैं। इस दौरान काफी चिल्लाने की आवाज भी आ रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई अनोखी डंडेमार शादी

https://twitter.com/tyagiih5/status/1812097854002913302

इस डंडेबाज शादी का वीडियो सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर देखा गया है। वीडियो में एक घर सजा हुआ दिख रहा है। इस दौरान यहां पर काफी मेहमान भी हैं। ये घर तो शादी का है लेकिन यहां पर दंगल चल रहा है। लोग एक-दूसरे को जमकर पीट रहे हैं। वीडियो में मेहमानों के हाथों में लाठी-डंडे और कुर्सी देखी जा सकती है। इस दौरान ये जमकर एक-दूसरे पर हमला कर रहे हैं, जिसके हाथ में जो आ रहा है वो उसे उठाकर सीधे मार दे रहा है। इस वीडियो में बच्चों से लेकर बड़ों की काफी भीड़ देखने को मिल रही है।

Viral Video हैरत में डाल देगा

शादी के घर में ये इतना क्यों लड़ रहे है? इसकी आधिकारिक जानकारी को सामने नहीं आ सकी है, लेकिन इस अनोखी डंडेबाज शादी को देख लोग काफी हैरान हो रहे हैं। यही वजह है कि, लोग चाहकर भी इस वीडियो को इंग्नोर नहीं कर पा रहे हैं। इस अनोखी शादी के वीडियो को Harsh Tyagii नाम के एक्स अकाउंस से 13 जुलाई यानी की आज ही शेयर किया गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Exit mobile version