Viral Video: मिडिल ईस्ट में चल रही जंग का असर दुनियाभर के देशों पर दिखने लगा है। पेट्रोल-डीजल के साथ गैस की समस्याएं सामने आ रही हैं। हालंकि अभी तक भारत में हालात सामान्य हैं लेकिन अफवाह के चलते सिलेंडर की लाइन हो या फिर पेट्रोल पंप की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। इस बीच एक युवक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वो पेट्रोल पंप की लंबी कतार में खड़े लोगों को इलेक्ट्रिक स्कूटर लेकर चिढ़ाने पहुंचा है। वो जिस स्वैग और एटीट्यूड से पोज दे रहा है। उसे देख लोग दंग हैं। यही वजह है कि, सोशल मीडिया पर इस वीडियो की बहुत चर्चा हो रही है।
पेट्रोल पंप की भीड़ को ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर से चिढ़ाने पहुंचा आदमी
इलेक्ट्रिक स्कूटर से पेट्रोल और डीजल की लाइन में खड़े लोगों को चिढ़ाते युवक के वायरल वीडियो को Ghar Ke Kalesh एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, पेट्रोल पंप पर भयंकर भीड़ की लाइन लगी है।
देखें वीडियो
MAN FLEXES EV ELECTRIC SCOOTER AT PETROL PUMP DURING FUEL SHORTAGE
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) March 28, 2026
तभी ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर को माला पहनाकर एक युवक स्वैग के साथ एंट्री करता है। वह लाइन में खड़े लोगों को चश्मा निकलाकर पोज देकर चिढ़ाना शुरु कर देता है। उसका स्वैग और एटीट्यूड वहां पर खड़ी बेबस भीड़ देखती रह जाती है। युवक का इस वीडियो को बनाने का उद्देश्य इलेक्ट्रिक स्कूटर की ताकत दिखाना था। इसी कारण वो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गया है।
Viral Video देख यूजर्स ने बताया बेस्ट प्रमोशन का तरीका
ये वायरल वीडियो कब और कहां का है? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे एक्स पर 28 मार्च को ही अपलोड किया गया है। वीडियो पर 65000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है, ‘ईवी को प्रमोट करने का ये बहुत अच्छा समय है’। दूसरा लिखता है, ‘इलेक्ट्रिक स्कूटर दिखाकर चिढ़ाता है’। तीसरा लिखता है, ‘इसे देख दूसरे लोग भी ईवी खरीदने के लिए मोटिवेट होंगे। ‘






