---Advertisement---

Viral Video: शादी टूटने के बाद कपल ने धूमधाम से मनाई डाइवोर्स सेरेमनी, देख यूजर बोला ‘बस यही देखना बाकी था’

Viral Video: शादी टूटने के बाद कपल ने मनाया खूब जश्न।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अक्टूबर 22, 2024 1:15 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: शादी की खुशी में सभी इंसान खूब पार्टी देते हैं। नई जिंदगी शुरु करने के पहले लोग काफी जश्न भी मनाते हैं, लेकिन क्या कभी आपने किसी को शादी टूटने पर इतनी धूम-धूम से जश्न मानते हुए देखा है? अगर नहीं देखा है तो, इस अनोखे Viral Video में देख सकते हैं।

शादी टूटने के बाद कपल ने ऐसे मनाया जश्न

इंटरनेट पर एक कपल का वीडियो वायरल हो रहा है जो कि, शादी टूटने के बाद डाइवोर्स सेरेमनी मना रहा हैं। इस दौरान इस जोड़े ने रिश्तेदारों को इकठ्ठा किया हुआ है। यहां पर बिल्कुल शादी जैसा वेन्यू तैयार किया गया है। इतना ही नहीं लड़की और लड़के ने शादी के सफेद जोड़े की जगह काले रंग के कपड़े पहने हुए हैं। ये कपल यहां पर रिंग सेरेमनी भी करता है ,जिसमें वह एक-दूसरे को दी हुई अंगूठी को लौटा देता है और हेट स्पीच भी देता है। इन दोनों के मन में एक-दूसरे के प्रति खूब जहर देखने को मिल रहा है। लड़के को लड़की पर इतना ज्यादा गुस्सा आता है कि, वह तकिए से उसकी पिटाई करने लग जाता है। दूल्हा और दुल्हन को मारपीट करता हुआ देख रिश्तेदार भी एक-दूसरे को पीटने लग जाते हैं। इस तरह ये सब मिलकर शादी टूटे को सेलिब्रेट करते हैं।

Viral Video पर यूजर्स का रिएक्शन


आपको बता दें, ये Viral Video रियल का नहीं बल्कि ये किसी कोरियन ड्रामे का है, जिसमें लड़की और लड़का शादी टूटने का धूमधाम से जश्न मना रहे हैं। इस वीडियो को देखकर लोग इस ड्रामे के नाम की डिमांड कर रहे हैं, वहीं, एक यूजर लिखता है कि, यही देखने बाकि था। इस वीडियो की क्लिप को innocent_angel_001 नाम के अंकाउंट पर 6 दिन पहले अपलोड किया गया है। इस क्लिप पर 6 दिन में 36 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। इसे देखने के बाद यूजर्स फनी इमोजी बनाते हुए ड्रामे का नाम जानने के लिए कमेंट कर रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Health Tips

अक्टूबर 23, 2026

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026