---Advertisement---

Viral Video: बारिश के बाद दिल्ली वालों के लिए नई आफत बना खुजली गैंग, लूट का वीडियो देख खौफ में आ रहे लोग

Viral Video: दिल्ली में चोरी करने का चोरों ने निकाला अनोखा तरीका। वीडियो देख हैरान हो रहे लोग।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 13, 2024 12:09 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: दिल्ली किसी ना किसी कारण खबरों में बनी रहती है। कभी यहां की मेट्रो में हुई लड़ाई के वीडियो वायरल होते हैं तो कभी स्नैचर के द्वारा दिन दहाड़े चोरी की घटनाएं सामने आती हैं। इन सभी मुसीबतों को दिल्ली वाले आए दिन झेलते ही रहते हैं और सतर्क रहते हैं। सतर्क रहने के बाद भी ये लोग हादसे का शिकार हो जाते हैं। अभी ये सभी चल ही रहा था कि, दिल्ली का खुजली गैंग खबरों में आ गया। इसकी वजह एक वायरल होता वीडियो है। इस वीडियो में किस तरह ये खुजली गैंग अपनी नापाक हरकतों तो अंजाम दे रहा है। इसके बारे में दिखाया गया है। इस लूट की वीडियो ने लोगों के मन में एक नया डर पैदा कर दिया है।

दिल्ली में खुजली गैंग का आतंक

इस घटना के वीडियो को Lavely Bakshi नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए इसकी जानकारी भी कैप्शन में दी गई है, जिसमें लिखा है कि, “देखिए दिल्ली के सदर बाजार में एक्टिव खुजली गैंग,कमर में पाउडर डाल कर करते हैं वारदात,पीड़ित ने खुजलाने के लिए शर्ट उतारी,तभी गैंग के बदमाश बैग ले उड़े CCTV में रेकॉर्ड हुई पूरी घटना।” इस घटना के वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, किस तरह ये शातिर चोर खुजली वाला पाउडर डालकर लोगों के सामान को चुराते हैं।

Viral Video देख हैरान हुए लोग

इस वीडियो को 12 जुलाई को एक्स अकाउंट से शेयर किया गया था। इस पर अब तक हजारों व्यूज आ चुके हैं। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स की अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। कुछ यूजर्स प्रतिक्रिया देते हुए दिल्ली को सबसे असुरक्षित बता रहे हैं तो वहीं, कुछ लोग चोरों की इस नई तरकीब से हैरान हैं। इस तरह ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Akansha Chamola

जून 30, 2026

Viral Video

जून 30, 2026

Ikka Trailer

जून 30, 2026

Indus Waters Treaty

जून 30, 2026

Ketan Agarwal Murder Case

जून 30, 2026

Colon Cancer

जून 30, 2026