---Advertisement---

Viral Video: गजब की गुंडागर्दी! महिला और बच्चे चिल्लाते रहे और गाड़ी तोड़ते रहे गुंडे, वीडियो देख खौफ में लोग

Viral Video: गाड़ी के ऊपर डंडे बरसाते आदमियों का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 23, 2024 1:47 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: उत्तर प्रदेश से एक बेहद हैरान करने और डराने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ आदमी गाड़ी पर डंडे बरसा रहा हैं। अंदर बैठे बच्चे और महिलाएं बुरी तरह से रोते हुए चिल्ला रहे हैं। इस वीडियो ने गुंडों के ऊपर तो सवाल खड़े किए ही हैं, इसके साथ ही लोगों में खौफ भी डाल दिया है।

यूपी में दिन दहाड़े गुंडागर्दी करते आदमी वायरल

इस डराने वाली घटना के वीडियो को सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर Sachin Gupta नाम के यूजर ने शेयर किया है। इसके साथ ही जानकारी देते हुए लिखा है कि, “बदायूं, यूपी में दवा कारोबारी आलोक उपाध्याय परिवार सहित लौट रहे थे। रास्ते में जाम लगा था। गाड़ी हटाने को कहा तो कहासुनी हो गई। इसके बाद गाड़ी वाले ने 25–30 गुंडे बुलाकर आलोक उपाध्याय की गाड़ी पर हमला बोल दिया। गाड़ी तोड़ दी। अंदर बैठे बच्चे–महिला चिल्लाते रहे।”

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, बंद गाड़ी के अंदर बैठे महिला और बच्चों के साथ एक आदमी की आवाज आ रही है। वह इन लोगों को अंदर ही रहने को बोल रहा है। गाड़ी के बाहर से दिन दहाड़े बेखौफ होकर कुछ लोग डंडे बरसा रहे हैं। इस दौरान गाड़ी के शीशे बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। जिस तरह ये गुंडे गाड़ी को तोड़ रहे हैं वो काफी डरा देने वाला है।

Viral Video देख लोगों का फूटा गुस्सा

इस घटना के वीडियो को 23 अगस्त यानी की आज ही शेयर किया गया है। इस वीडियो पर अब तक हजारों व्यूज आ चुके हैं। वीडियो को देखने के बाद यूजर्स का गुस्सा फूट रहा है। वह बोल रहे हैं कि, इस तरह के लोगों पर तुरंत कार्रवाई होना चाहिए। एक यूजर लिखता है कि, “यूपी पुलिस को इन गुंडों को तोड़ना चाहिए।” एक यूजर लिखता है कि, “इंसान अराजक हो गया है , मानवता नाम की चीज खत्म होती जा रही है।” इस तरह वीडियो पर लोगों की काफी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now