---Advertisement---

Viral Video: ‘अद्भुत अविष्कार’! भीषण गर्मी से बचाने आया तेल के डिब्बे से बना अनोखा कूलर, गरीब का देसी जुगाड़ देख सलाम ठोक रहे बुद्धिजीवी

Viral Video: जून की भीषण गर्मी से बचने का एक अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक तेल के डिब्बे से कूलर बना हुआ दिख रहा है। इसे देसी जुगाड़ को देख हर कोई हैरान है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 4, 2025 12:49 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: जून की भीषण गर्मी शुरु हो चुकी है। यही वजह है कि, इससे बचने के लोग जुगाड़ ढूंढ रहे हैं। जिनके पास पैसा है, वो AC लगा रहा है। जिसके पास नहीं है वो पंखे और कूलर से काम चला रहा है। जिसके पास बहुत ही कम बजट है वो देसी जुगाड़ निकाल रहे हैं। ये वायरल वीडियो भी कुछ ऐसा ही है। इस वीडियो में तेल के टीन के डिब्बे बना एक कूलर दिख रहा है। हैरानी की बात ये है कि, ये असली कूलर की तरह ठंडी-ठंडी हवा भी दे रहा है। इस वीडियो को बनाने वालों को लोग सलाम ठोक रहे हैं।

भीषण गर्मी में देसी कूलर का जुगाड़ वायरल

अद्भुत अविष्कार से जुड़ा ये Viral Video सोशल मीडिया पर Toofan Ojha नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है।

Watch Video

इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि, “कूलर बनाने वाली कंपनी इस बंदे को ढूंढ रही हैं 100 तोपों की सलामी देने के लिए । ये वीडियो कब-कहां और किस अविष्कारक का इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इस चंद सेकंड के वीडियो में गजब का देसी जुगाड़ दिख रहा है।” इस कूलर को तेल के डिब्बे से काटकर बनाया गया है। इसमें पंख से लेकर पानी की मोटर लगाई गई है। ये बिल्कुल असली कूलर की तरह चल रहा है। खास बात ये है कि, ये काफी अच्छी हवा भी दे रहा है।

Viral Video देख क्या बोल रहे लोग?

इस वायरल वीडियो को Social Media पर 3 जून को अपलोड किया गया था। इस पर 3 लाख 95 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, कई सारे यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है, “पोस्ट में भारत की बढ़ती गर्मी और सस्ती ठंडक के समाधान के लिए एक अनोखा जुगाड़ दिखाया गया है, जहाँ किसी ने बुनियादी सामग्रियों से makeshift एयर कूलर बनाया है”। दूसरा लिखता है, “भारत में जुगाड़ की कोई कमी नहीं है”। तीसरा लिखता है, “बहुत बढ़िया ये टेक्नोलॉजी भारत के बाहर नहीं जानी चाहिए….।” वहीं, कई सारे यूजर्स कूलर बनाने वाले को सलाम ठोक रहे हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sonakshi Sinha

जून 2, 2026

Viral Video

जून 1, 2026

Assam Viral Video

जून 1, 2026

Viral Video

जून 1, 2026

Ucha Lamba Kad Forever Song

जून 1, 2026

Viral Video

जून 1, 2026