---Advertisement---

Viral Video: तेजस्वी लोग ! 250 ग्राम आलू चोरी होने पर आदमी ने बुलाई पुलिस, यूजर बोला, ‘हाय रे जमाना’

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक आदमी का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। व्यक्ति ने 250 ग्राम आलू चोरी होने पर पुलिस को बुला लिया।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: नवम्बर 1, 2024 5:50 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक हैरतअंगेज घटना का Viral Video खबरों में है। इसे देखने के बाद लोग अपना सिर पीट रहे हैं। दरअसल, इंटरनेट पर एक आदमी का वीडियो काफी सुर्खियों में है। आदमी ने 250 ग्राम आलू चोरी होने पर पुलिस को बुला लिया। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो आदमी की बातें सुनकर वो भी दंग रह गई।

250 ग्राम आलू चोरी होने पर आदमी ने बुलाई पुलिस

इस Viral Video को Sachin Gupta नाम के यूजर्स ने एक्स पर अपलोड किया है। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि, “हरदोई, यूपी के विजय वर्मा ने ढाई सौ ग्राम आलू चोरी होने पर पुलिस बुला ली। पुलिस ने पूछा- नशा करते हो? विजय बोला- ‘नशा है, थोड़ा बहुत है, मेहनत-मजदूरी करते हैं और पी लेते हैं’।” आदमी जिस अंदाज में पुलिस वालों से बात कर रहा वो काफी फनी है। घटना के वीडियो में आदमी और पुलिसकर्मी के बीच की बात किसी को भी हंसा सकती है।

Viral Video देख लोग ले रहे मजे

इस Viral Video को एक्स पर 1 नवंबर को अपलोड किया गया है। जैसे ही यूजर्स की नजर इस वीडियो पर पड़ी वैसे ही वह फनी प्रतिक्रियाएं देने लगे। एक यूजर पीड़ित को तेजस्वी आदमी बता रहा है। इसके साथ ही एक यूजर लिखता है कि, “पुलिस जांच करें और विजय वर्मा के ढाई सौ ग्राम आलू को तुरंत पता लगा करके विजय वर्मा को वापस किया जाए 😄😄 हाय रे जमाना, पुलिस किस-किस के पीछे भागेगी 😂”। इसके साथ ही एक यूजर लिखता है, कितने तेजस्वी लोग है..🤪 लेकिन @Uppolice कबीले तारीफ है। ऐसे ही त्वरित कार्रवाई से धीरे धीर लोगो में विश्वास बढ़ेगा 🙏 फिर भी हम दोष पुलिस को ही देते हैं।😄😄😄”।

इस वीडियो को देख लोग मजेदार कमेंट कर रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Health Tips

अक्टूबर 23, 2026

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026