---Advertisement---

Viral Video: छात्र के एक घूंसे से दर्द से बिलबिला उठा बूढ़ा टीचर, देखें भरे स्कूल में कैसे निकला संस्कारों का जनाजा?

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक छात्र के द्वारा शिक्षक को पीटने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद लोग इसे कलयुग बता रहे हैं। छात्र की पिटाई से बूढ़े टीचर की हालत बिगड़ गई।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 1, 2026 12:07 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video:   गुरु को भगवान के बाद का दर्जा मिला हुआ है। लेकिन फिर भी स्कूल और कॉलेज से कुछ ऐसी घटनाओं के वीडियो सामने आ जाते है।जिन्हें देखने के बाद अफसोस होता है। एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बना हुआ है। इसमें छात्र के द्वारा बूढ़े शिक्षक को पीटा जा रहा है। हैरानी की बात ये है कि, स्कूली बच्चे ने इस घटना को अंजाम  भरी क्लास में अन्य महिला शिक्षिका के सामने दिया है।  पीटने के बाद टीचर की हालत बिगड़ जाती है। इस घटना को देख यूजर्स घोर कलुयग बता रहे हैं।

स्कूल में बूढ़े शिक्षक को छात्र ने पीटा

ये वायरल वीडियो कब और कहां का है?   इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे Bhagavad Gita नाम के एक्स हैंडल से हालहि में अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है, ‘जिस देश में गुरु को भगवान से पहले पूजा जाता है, वहीं आज गुरु का अपमान होना हमारे संस्कारों पर सबसे बड़ा प्रश्न है।’

देखें वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि,  क्लास के अंदर महिला शिक्षिका के सामने ही छात्र बूढ़े टीचर को पीट देता है। इस दौरान आस-पास कक्षा में कई सारे बच्चे मौजूद हैं। भरी क्लास में छात्र बूढ़े गुरु पर इतनी तेजी से मुक्का मारता है कि, वो दर्द से बिलबिलाते हुए अपनी छाती पकड़ लेता है।  बूढ़े आदमी की हालत खराब हो जाती है।

Viral Video देख यूजर्स ने एक्शन की मांग 

स्कूल के अंदर घटि इस घटना के वायरल वीडियो ने लोगों को सोच में डाल दिया है।  इस घटना को एक्स पर  31 मार्च को अपलोड किया गया था। वीडियो पर 29000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, यूजर्स की काफी तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। छात्र के इस व्यवहार को वो घोर कलयुग बता रहे हैं। इसके साथ ही इस छात्र पर कड़े एक्शन की मांग कर रहे हैं। फिलहाल छात्र ने शिक्षक को क्यों मुक्का मारा है? इसके बाद उस पर क्या एक्शन हुआ  इसको लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी मौजूद नहीं है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 8, 2026

Viral Video

अक्टूबर 8, 2026

Health Tips

अक्टूबर 8, 2026

Viral Video

अक्टूबर 7, 2026

Viral Video

अक्टूबर 7, 2026

Health Tips

अक्टूबर 7, 2026