---Advertisement---

Viral Video: बिना दांतों की बूढ़ी अम्मा ने भयंकर स्पीड से कार को दौड़ाया, भौकाली दादी को देख नहीं होगा यकीन

Viral Video:  सोशल मीडिया पर तेज रफ्तार से कार को चलाती एक बूढ़ी दादी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है। दादी की उम्र 90 साल बताई जा रही है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: फ़रवरी 26, 2026 2:28 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video:  अगर दिल में शौक जिंदा हो तो उम्र कोई मायने नहीं रखती है। ये बात आपने कई बार सुनी होगी लेकिन अब इस भौकाली दादी को देखकर पूरा यकीन हो जाएगा। सोशल मीडिया पर एक 90 साल की बूढ़ी अम्मा का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। अम्मा के मुंह में दांत तक नहीं है लेकिन जिस रफ्तार से वो कार को दौड़ा रही हैं। उसे देखने के बाद यूजर्स ने हैरानी से सिर पकड़ लिया है।  दादी का जज्बा लोगों को सीधे प्रभावित कर रहा। उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि, इस उम्र में भी कोई इस रफ्तार से कार को चला सकता है।

Viral Video: बिजी रोड पर दादी ने दौड़ाई मारुति ऑल्टो 

भौकाली दादी के इस वायरल वीडियो को prabhat.khabar ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। एक बाइक राइडर ने जम्मू के कठुआ में दादी को कार चलाते हुए कैमरे में कैद किया है। वो गाड़ी रोक कर दादी से बात भी करता है।

दादी का रिएक्शन दिल को छू लेना वाला था। इसके बाद अम्मा जिस स्पीड से कार लेकर भागती हैं, उसे देख हर कोई सन्न रह जाता है। दादी का कॉन्फिडेंस  होश उड़ा देने वाला है। इस दादी ने लोगों का दिल जीत लिया है।

90 साल की  दादी कैसे बनी सोशल मीडिया स्टार?

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि,बूढ़ी दादी मारुति ऑल्टो कार किस रफ्तार से चला रही है।खबरों की मानें तो बूढ़ी दादी जम्मू के कठुआ में रहती हैं। उन्हें कार चलाने का बहुत शौक है। यही वजह है कि, वो इस उम्र में रफ्तार से बिजी सड़क पर कार दौड़ा रही हैं। दादी के इसी जज्बे को कुछ लोग अल्ट्रा प्रो मैक्स कह रहा हैं तो वहीं, कुछ लोग उसे जुनूनी दादी कह रहे हैं। व्लॉगर विशाल लालोत्रा ने दादी की वीडियो इंस्टाग्राम पर डालकर रातों-रात उन्हें स्टार बना दिया है। हर कोई इस 90 साल की दादी का फैन हो गया है।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Colorectal Cancer

फ़रवरी 26, 2026

Urfi Javed

फ़रवरी 26, 2026

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 26, 2026

PM Modi Israel Visit

फ़रवरी 26, 2026

Aamir Khan

फ़रवरी 26, 2026

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 26, 2026