---Advertisement---

Viral Video: सजा मिलते ही खुशी से झूम उठा Ankita Bhandari Case का कातिल, हंसते हुए बेशर्मी से हिलाया हाथ

Viral Video: Ankita Bhandari Case के कातिल को जब सजा हुई तो वो हंसते हुए मीडिया के सामने हाथ हिलाता हुआ दिखा है। इसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। इसे देख यूजर्स को गुस्सा आ रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 30, 2025 6:53 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: साल 2022 में उस वक्त देवभूमि उत्तराखंड दहल उठा था। जब 19 साल की अंकिता भंडारी को बेरहमी से मारकर उसकी लाश पानी में फेंक दी गई थी। ये घटना 18 सितंबर 2022 की है। जिसके बाद 24 सितंबर को अंकिता की बॉडी मिली थी। दरअसल, अंकिता ऋषिकेश वंतारा रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट थी। उसे रिजॉर्ट के मालिक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर सिर्फ इसलिए मारा था, क्योंकि वो किसी गेस्ट से रिलेशन बनाने के लिए जोर दे रहा थे और अंकिता मना कर रही थी। इस मामले में बीजेपी नेता के बेटे पुलकित आर्य, अंकित गुप्ता और सौरभ भास्कर का नाम आया था। आज उत्तराखंड हाईकोर्ट ने तीनों आरोपियों को दोषी ठहराते हुए उम्र कैद की सजा सुना दी। इसके साथ ही 50 हजार का जुर्माना भी लगा दिया।अंकिता भंडारी को 3 साल बाद न्याय मिल गया है। लेकिन इस बीच मृतका के आरोपी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल, वो सजा मिलने के बाद काफी खुश नजर आया और हाथ हिलाता हुआ दिखा।

Ankita Bhandari Case का दोषी जेल जाते हुए बेशर्मी से हंसता दिखा

अंकिता भंडारी के आरोपी का ये Viral Video सोशल मीडिया पर News24 ने अपने एक्स हैंडल से अपलोड किया है।

Watch Video

इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है, ‘अंकिता भंडारी मर्डर केस के आरोपी ने मीडिया के सामने हँसते हुए हिलाया हाथ आज ही आरोपियों को उम्रकैद की सजा हुई है । पुलकित आर्य, सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता दोषी करार ।’ इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि , अंकिता का आरोपी पुलिस की वैन में बैठते हुए बहुत ही बेशर्मी से हंसते हुए हाथ हिला रहा है। दोषी को देखकर लग ही नहीं रहा है कि, उसे अपनी करनी पर अफसोस है या फिर जेल जाने का कोई खौफ है। इस वीडियो देख Social Media यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा है।

Viral Video देख गुस्से में लाल हुए यूजर्स

इस वायरल वीडियो को एक्स पर 30 मई यानी की आज ही अपलोड किया गया है। इस पर थोड़ी ही देर में 14000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, कई सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर लिखता है, ‘इसे पता है ये सिर्फ 3 से 4 साल के लिए अंदर जा रहा है’। दूसरा लिखता है, ‘वह अच्छी तरह से जानता है अगली अदालत से छूट जाएगा किसी वजह से नहीं छूटा तो भी पैरोल आराम से मिलता रहेगा।’ तीसरा लिखता है, ‘बेशर्म गंदी नाली की पैदाइश।’ इस वीडियो पर यूजर्स की काफी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sleep Habits

जुलाई 15, 2026

Gut Health

जुलाई 14, 2026

Rain Alert 15 July 2026

जुलाई 14, 2026

Viral Video

जुलाई 14, 2026

Viral Video

जुलाई 14, 2026

Viral Video

जुलाई 14, 2026