Viral Video: गर्मी में ठंडे के चक्कर में जहर तो नहीं पी रहे आप! कोल्ड ड्रिंक में मिला कुछ ऐसा जो देख मुंह को आएगा कलेजा

Viral Video: गर्मी में ठंडा का एहसास पाने के लिए क्या आप भी कोल्ड ड्रिंक का सेवन करते हैं। अगर हां तो सावधान हो जाए क्योंकि इसका एक ऐसा वीडियो चर्चा में है जिसे देखने के बाद आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी।

Viral Video

Photo Credit- Screen Grab From x Viral Video

Viral Video: गर्मी में खुद को ठंडा-ठंडा फील करने के लिए क्या आप भी बिना सोचे समझे कोल्ड ड्रिंक का सेवन करते हैं। आज के समय में न जाने कितने ब्रांड्स क्रिस्पी पंचलाइन के साथ इसे मार्केट में जगह दिला रहे हैं। अगर आप भी उस लिस्ट में हैं जो जान की परवाह किए बगैर गर्मी में हर दिन कोल्ड ड्रिंक पीना पसंद करते हैं तो यह आपके लिए बड़ा खतरा साबित हो सकता है। सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो देखकर आपको अपने आंखों पर यकीन नहीं होगा जहां सील बंद बोतल से कुछ ऐसा निकला जो अविश्वसनीय है।

Viral Video में कोल्ड ड्रिंक के बोतल से क्या निकला शॉकिंग

वायरल वीडियो के साथ कैप्शन में पूरी बात की जानकारी दी गई जहां कहा गया कि “एक आदमी दुकान से कोल्ड ड्रिंक लेता है छोटे वाला जब उसका ढक्कन खोलने गया तो बाहर से अंदर में कुछ दिखता है। ऐसे में उसने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। जब कोल्ड ड्रिंक को किसी बर्तन में डाला गया तो वह देखकर हैरान रह गया क्योंकि उसके अंदर एक मरा हुआ छिपकली था। सोचो अगर कोई इसे खा लेता तो क्या हो जाता इसके जिम्मेदार कौन हैं। बोतल के अंदर से वायरल वीडियो में जिस तरह से छिपकली मिलने की बात कही जा रही है उसने लोगों को हैरान कर दिया है।”

वायरल वीडियो को देखने के बाद सच्चाई को लेकर लोग रह गए हैरान

वहीं वायरल वीडियो को 42000 से ज्यादा व्यूज मिले हैं और इसे @SantaniSubhajiT x चैनल से शेयर किया गया। इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कहा, “कंपनी की लापरवाही जानलेवा है सख्त कार्रवाई हो। इस तरह की लापरवाही किसी की जिंदगी ले सकती है।” एक ने लिखा इस तरह की घटनाएं होती रहती है तो एक ने लिखा यह कैसे हो सकता है। कुछ लोग इसे कंपनी को बदनाम करने की कोशिश बता रहे हैं लेकिन कुछ लोग इसे जिंदगी के साथ खिलवाड़ कहकर इस पर एक्शन लेने की मांग कर रहे हैं। वायरल वीडियो पर लोग अपनी प्रतिक्रिया देते दिख रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Exit mobile version