---Advertisement---

Viral Video: ‘धुरंधर 2’ के रिलीज से पहले लयारी में हुई बलूच और SP चौधरी असलम की खूंखार मुठभेड़ का वीडियो वायरल! देखें पाकिस्तान की रियल गोलीबारी

Viral Video: बलूच और SP चौधरी असलम की खूंखार मुठभेड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो रियल बताई जा रही है। इसके साथ ही दावा किया जा रहा है कि, यही सीन 'धुरंधर 2' में देखने को मिल सकता है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जनवरी 16, 2026 6:38 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: आदित्यधर की धुरंधर को रिलीज हुए 42 दिन हो चुके हैं। लेकिन इसका जादू अभी भी देखने को मिल रहा है। इस बॉलीवुड फिल्म ने 1300 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। इस बीच ‘धुरंधर 2’ की रिलीज डेट 19 मार्च 2026 का भी एलान हो चुका है। धुरंधर वैसे तो एक भारतीय जासूस की कहानी है जो कि, पाकिस्तान में जाकर जासूसी करता है। लेकिन इसमें सबसे ज्यादा कहानी पाकिस्तान के बचून गैंगेस्टर रहमान डकैत को दिखाया गया है। अक्षय खन्ना ने इस रोल को बहुत अच्छे से निभाया भी है। वहीं, गैगेस्टरों का खात्मा करते एसपी चौधरी असलम की भी खूब तारीफ हो रही है। धुरंधर 2 को अभी आने में वक्त है। लेकिन अचानक से सोशल मीडिया पर बलूचों और SP चौधरी असलम के बीच हुई मुठभेड़ का वीडियो वायरल होने लगा है। ये वीडियो रियल बताई जा रही है। दावा तो यहां तक किया जा रहा है कि, ये रियल सीन धुरंधर 2 में दिखेगा।

क्या ‘धुरंधर 2’ में दिखेगी बलूच और SP चौधरी असलम की मुठभेड़?

पाकिस्तान में हुई इस गैंगवार का वायरल वीडियो Kanwaljit Arora नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है।

देखें वीडियो

इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है, “पाकिस्तान; लयारी, कराची का ‘नो-गो एरिया’। कराची के लयारी कस्बे में बलूच गिरोह और एसपी चौधरी असलम के नेतृत्व वाली सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ का फुटेज। यह फुटेज ‘धुरंधर’ के भाग 2 में दिखाया जाएगा।” वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, बलूचों और पुलिसकर्मियों के बीच गोलियां चल रही हैं। इस दौरान रिपोर्टर के द्वारा जान को हथेली पर रखकर कवर किया जा रहा है। वीडियो को देखकर रियल लग रहा है। पुलिस और गैंगेस्टरों के बीच की ये मुठभेड़ काफी खतरनाक है। इस वीडियो की सत्यता की हम पुष्टी नहीं करते हैं लेकिन कहा जाता है कि, पाकिस्तान में ये होने बेहद आम है।

Viral Video देख रिपोर्टर के फैंन हुए यूजर्स

‘धुरंधर 2’ से जुड़ी इस वायरल वीडियो को जैसी ही लोगों ने देखा वैसे ही उनकी तरफ से प्रतिक्रियाएं आने लगीं। एक यूजर लिखता है, ‘इस रिपोर्टर को फिल्म में रोल मिलना चाहिए।’ दूसरा लिखता है, ‘इस रिपोर्टर को कोई बुलेट प्रूफ जैकेट दो गराब पाकिस्तान’। तीसरा लिखता है, ‘पत्रकार भी जोरदार कवर कर रहा है कमेंट्री भी ठीक कर रहा है ।’

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mallika Sherawat

अक्टूबर 24, 2026

Rakhi Sawant

अक्टूबर 23, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Amitabh Bachchan

अक्टूबर 23, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 23, 2026