Viral Video:’भिखारी साल*…एयरपोर्ट स्टाफ के मुंह पर धुंआ फूंकता दिखा युवक, टोकते ही नीचता पर उतरा, देखें वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक आदमी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वो एयरपोर्ट पर स्टाफ के बदतमीजी करता हुआ दिख रहा है। युवक ना सिर्फ स्टाफ के मुंह पर धुंआ फूंक रहा है बल्कि गंदी गालियां भी दे रहा है।

Viral Video

Picture Credit: Ramesh Tiwari X

Viral Video:  सोशल मीडिया पर एक युवक का वीडियो चर्चा में बना हुआ है। इसमें वो बहुत ही बदतमीजी से एयरपोर्ट स्टाफ से बात कर रहा है। इसके साथ ही उनके मुंह पर सिगरेट का धुंआ भी छोड़ रहा है। युवक को जब रोकने और टोकने की कोशिश की जाती है तो वो सिक्योरिटी के सामने ही गाली देते हुए पैसे फेंकना शुरु कर देता है। युवक के द्वारा की जा रही इस गंदी हरकत को वहां खड़ा स्टाफ सिर्फ देखता रह जाता है।  युवक का बर्ताव देख  यूजर्स भड़क गए हैं वो उस पर तुरंत ही एक्शन की मांग कर रहे हैं।

एयरपोर्ट पर युवक ने स्टाफ से की बदतमीजी

ये घटना कब और कहां की है?  इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन लड़के के द्वारा एयरपोर्ट स्टाफ के साथ की जा रही बदतमीजी को Ramesh Tiwari नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है।

इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि, ‘एक वायरल वीडियो में एक यात्री, जो कथित तौर पर गूगल का कर्मचारी है, को रनवे पर धूम्रपान करते हुए पकड़ा गया।जब उसे हवाई अड्डे के कर्मचारियों के पास ले जाया गया, तो उसने एक और सिगरेट जलाई, एयरलाइन कर्मचारी के चेहरे पर धुआं उड़ाया और उन्हें अभद्र भाषा में गाली दी।सिगरेट और लाइटर ज्वलनशील वस्तुएं होने के कारण पूरी तरह प्रतिबंधित हैं, फिर भी वे सुरक्षा जांच से गुजर गए – जिससे सुरक्षा में गंभीर चूक के सवाल उठते हैं।यह क्या है? नागरिक बोध का घोर अभाव। सख्त प्रवर्तन की आवश्यकता है।’

Viral Video देख यूजर्स ने की एक्शन की मांग

एयरपोर्ट पर नीचता दिखाते वायरल वीडियो  में दिख रहे युवक पर एक्शन को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आ सकी है। लेकिन इस वीडियो को  30 मार्च को ही एक्स पर अपलोड किया गया है। घटना पर लगभग 2 लाख व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है, ‘इस आदमी परमानेंट भारत के सभी एयरपोर्ट से बैन किया जाना चाहिए’। दूसरा लिखता है,  ‘इस आदमी को धमकी के बाद भी सिक्योरिटी क्यों अरेस्ट नहीं कर रही?’  तीसरा लिखता है,  ‘इंतजार करो बहुत जल्द माफी मांगता दिखेगा’।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Exit mobile version