---Advertisement---

Viral Video: पेट्रोल पंप पर ग्राहकों के साथ महा स्कैम, पानी मिलाकर बेचते पकड़े गए कर्मचारी तो हुआ बवाल

Viral Video: पेट्रोल पंप पर हुआ क्लेश, ग्राहक के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद सोशल मीडिया पर मानो हलचल मच गई है। आइए देखते हैं क्या है खास।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 16, 2024 4:30 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: देश भर में पेट्रोल की कीमत बढ़ती जा रही है लेकिन इसका मतलब यह तो नहीं पेट्रोल के नाम पर पानी बेचा जाए। यह वीडियो उन लोगों को सतर्क करने के लिए हैजो हर दिन पेट्रोल पंप पर जाकर अपनी गाड़ी में पेट्रोल भरवाने का काम करते हैं क्योंकि यहां पेट्रोल के साथ पानी भी फ्री मिल रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों की बोलती बंद हो गई है और लोग इस पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं जो मुंबई का बताया जा रहा है। आइए देखते हैं आखिर क्या है इस वीडियो में खास जो हो रहा है वायरल। पेट्रोल क्लेश का यह वीडियो फिल्हाल चर्चा में है।

आखिर क्या है ये माजरा

Ghar Ke Kalesh एक्स चैनल से जारी इस वीडियो को 70000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और लोगों की तरफ से जमकर कमेंट मिल रहे हैं। वीडियो में आप देखेंगे कि एक ग्राहक यह शिकायत करते हुए नजर आ रहा है कि उसे पेट्रोल के साथ पानी दिया गया है। वीडियो में वह बताता है कि 1 लीटर का बोतल है जिसमें पौने लीटर पानी और बाकी का पेट्रोल है। वीडियो में आप देखेंगे कि वह आदमी जब जोर-जोर से हल्ला मचा रहा है तब वहां के कर्मचारी यह बात मान जाते हैं कि पावर पेट्रोल में पानी था जिसकी सफाई चल रही थी।

लोग दे रहे अपनी प्रतिक्रिया

ऐसे में ग्राहक को मूर्ख बनाने से बेहतर यह था कि कर्मचारी पहले ही ग्राहक को बता देते तो शायद यह हंगामा नहीं होता। इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा कि यह सब जगह होता है यार सरकार को ऐसे पैट्रोल बंक को बैन कर देना चाहिए। एक यूजर ने लिखा दो दिन पहले मेरे साथ भी ऐसा हुआ जहां फ्यूल के बदले ओसियन वाटर बेचा जा रहा था। एक यूजर ने लिखा पेट्रोल पंप स्कैम्स अब सबसे बड़ी समस्या है। एक ने लिखापेट्रोल का स्कैन तो बहुत चलता है कभी मीटर में गड़बड़ी तो कभी पेट्रोल। एक यूजर ने कहा लगता है पानी में गलती से पेट्रोल रह गया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026