Viral Video: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक युवती के पैरों में आदमी पड़ा हुआ है और वो उस पर चप्पलें बरसा रही है। इस दौरान आस-पास खड़े लोग चिल्ला -चिल्लाकर बोल रहे हैं और मारो। ये मामला छेड़खानी से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। जिसके कारण बीच सड़क पर लड़के को सजा दी जा रही है। लड़की की चप्पलों से आदमी की कमर लाल हो चुकी है। इस मामले के वायरल वीडियो पर पुलिस का भी रिएक्शन सामने आया है।
मनचले की युवती ने की चप्पल से भयंकर पिटाई
युवक की पिटाई के वायरल वीडियो को एक्स पर Ashish Paswan नाम के यूजर ने पोस्ट किया है। इसके साथ ही मामले की जानकारी देते हुए लिखा है कि, ‘सहारनपुर : दलित किशोरी से छेड़छाड़ के आरोप में पीड़िता ने युवक को मारी 19 चप्पलें। पिटाई के बाद आरोपी 33 सेकंड तक पैरों में लेटकर मांगता रहा माफी।
देखें वीडियो
— Saharanpur Police (@saharanpurpol) August 21, 2026
युवक के पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के ताल्हापुर गांव का मामला।’ वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, युवक के द्वारा लगातार माफी मांगी जा रही है। लेकिन ल ड़की और वहां पर मौजूद लोग काफी गुस्से में हैं और वो उसे और पीटने के लिए बोल रहे हैं। मनचले की युवती के द्वारा अच्छे से इलाज किया जा रहा है।
Viral Video पर सहारानपुर पुलिस ने लिया एक्शन
छेड़छाड़ से जुड़े इस वायरल वीडियो पर सहारनपुर पुलिस की प्रतिक्रिया भी सामने आयी है। महिला पुलिस अधिकारी के द्वारा मामले पर एक्शन की जानकारी देते हुए बताया जा रहा है कि,’ दिनांक 18.08.2026 को थाना बिहारीगढ़ क्षेत्र के ग्राम तालापुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक व्यक्ति पर कथित तौर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए उसको सामाजिक रूप से अपमानित करके गांव में घुमाया जा रहा है।उक्त वीडियो का त्वरित संज्ञान लेते हुए 06 नामजद व्यक्तियों के विरुद्ध त्वरित मुकदमा दर्ज करते हुए इसमें 03 नामजद व्यक्तियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित कर ली गई है, एवं अन्य तीन की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगी हुई हैं, उनकी भी जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करके उन पर कठोरतम से कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। जिसके सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी बेहट सुश्री प्रिया यादव द्वारा दी गई बाईट।’
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
