---Advertisement---

Viral Video: गर्लफ्रेंड के ‘नाज नखरे’ उठा-उठाकर हिला लड़के का दिमाग, वीडियो देख यूजर्स बोले- “बंदे ने भड़ास निकाल ली”

Viral Video: गर्लफ्रेंड के नखरे उठा-उठाकर प्रेमी हुआ पागल, वीडियो देख लोग ले रहे मजे।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 17, 2024 11:36 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: इंटरनेट पर कपल के कई सारे वीडियो वायरल होते रहते हैं. इन वीडियो को लोग देखना भी पसंद करते हैं. यही वजह है कि, उन्हें जब भी मौका मिलता है वह कोई ना कोई फनी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल देते हैं. एक ऐसा ही फनी वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो लोगों को काफी हंसा रहा है और गुदगुदा रहा है .इस वीडियो में एक लड़का अपनी गर्लफ्रेंड की काफी केयर करते हुए नजर आ रहा है. इसके साथ-साथ उसका दुख भी साफ तौर पर देखा जा सकता है .

गर्लफ्रेंड से दुखी लड़के का फूटा दर्द

वीडियो की शुरुआत में वह कहता है कि, मुझे यह बिल्कुल पसंद नहीं है कि, लोग बोलते हैं कि उनकी प्रेमिका और वाइफ बहुत ज्यादा डिमांड करती हैं. लड़की की केयर करनी चाहिए फिर चाहे वह आपकी गर्लफ्रेंड हो या फिर वह आपकी वाइफ हो. इस दौरान लड़का अपनी प्रेमिका के साथ वीडियो बना रहा है.

जैसी वह गाड़ी का गेट खोलकर अपनी गर्लफ्रेंड को गाड़ी में बैठता है, वैसे ही कैमरे को लिए हुए वह दूसरी तरफ जाता है और बोलता है कि जिंदगी हराम हो रखी है. मेरी जिंदगी खराब हो रही है . इस टाइम उसके चेहरे पर दुख साफ तौर पर देखा जा सकता है.

“वीडियो में लड़का यह भी बोल रहा है कि, जब भी आती है तो मेरा बहुत ज्यादा नुकसान हो जाता है. मेरी गाड़ी टूट जाती है , बहुत खर्च कराती है… मैं परेशान हूं मुझे समझ नहीं आता है मैं इसका क्या करूं? अगर मैं उससे यह सब कुछ कहूंगा तो वह लड़ने लग जाएगी .इसलिए मैं ये कुछ चाह कर भी नहीं बोल पाता हूं .गाड़ी का गेट खोलकर जैसी वह अंदर बैठता है, वैसी ही इस लड़की की तारीफ करने लग जाता है. लड़कियों की केयर करनी चाहिए मुझे मेरी गर्लफ्रेंड बहुत पसंद है.”

Viral Video लोगों को आ रहा पसंद

इस दौरान लड़के के चेहरे पर दुख साफ तौर पर देखा जा सकता है. यही वजह है कि यूजर्स काफी फनी कमेंट कर रहे हैं और बोल रहे हैं कि, सारी भड़ास निकाल ली. इस वीडियो को Asarpal Singh नाम के एक्स अकाउंट से डाला गया है. यह वीडियो लगातार तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो पर 1 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं.

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 14, 2026

Rise And Fall 2

अक्टूबर 14, 2026

Kidney Health

अक्टूबर 14, 2026

Viral Video

अक्टूबर 13, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 13, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 13, 2026