---Advertisement---

Viral Video: लड़की के लिए चोटी बनी काल! झूले में फंसे बालों से बाहर निकली स्किन,हादसे का वीडियो विचलित कर रहा

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में झूला झूलते हुए एक लड़की हादसे का शिकार हो गई, जिसकी वजह से उसके सारे बाल स्किन सहित बाहर आ गए।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: नवम्बर 11, 2024 5:49 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: झूले में झूलना लगभग हर किसी को पसंद होता है। यही वजह है कि, झूले को मेले और पार्क में लगाया जाता है , ताकि लोग इसका आनंद ले सकें। लेकिन कभी-कभी ये मजा इतनी बड़ी सजा बन जाता है कि, इंसान की जान पर बन आती है। वैसे आपने अकसर झूले के द्वारा हुए हादसों के बारे में अकसर सुना और देखा होगा लेकिन ये ताजा मामला थोड़ा सा अलग है। इंटरेनट पर एक लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल, लड़की के झूला झूलते हुए बाल फंस गए और उसके बाल खाल सहित बाहर आ गए। इस घटना का दर्दनाक वीडियो वायरल हो रहा है। ये काफी विचलित कर देने वाला है।

झूला झूलते हुए लड़की के साथ हुआ खौफनाक हादसा

https://twitter.com/tyagiih5/status/1855927448883311050

इस Viral Video को Harsh Tyagii नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। घटना का वीडियो काफी विचलित कर देने वाला है इसलिए, इसे ब्लर किया गया है। ये घटना उत्तर प्रदेश के कन्नौज की बताई जा रही है। दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, लड़की की उम्र करीब 15 साल के आस -पास है। गंभीर हालत को देख उसे केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया है। ये घटना रविवार की है। लड़की की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। ये घटना कन्नौज के तालग्राम की है। पीड़िता का नाम अनुराधा है। पीड़िता बेहद गरीब परिवार से है। उसके पिता चौकीदारी का काम करते हैं। पीड़िता के साथ जब ये हादसा हुआ तब उसके साथ परिजन भी मौजूद थे।

Viral Video विचलित कर रहा

लड़की की गंभीर हालत को देखते हुए परिजनों ने झूला चालक के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है। लेकिन इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। ये लोगों को काफी विचलित कर रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Teeth Health

अप्रैल 15, 2026

Viral Video

अप्रैल 15, 2026

Govinda

अप्रैल 15, 2026

Health Tips

अप्रैल 15, 2026

Video

अप्रैल 15, 2026

Health Tips

अप्रैल 15, 2026