---Advertisement---

Viral Video: गाड़ी में जबरन बैठाते दरिंदे की बहादुर लड़की ने लगाई वाट, देखें कैसे दिन में दिखाए तारे?

Viral Video:  सोशल मीडिया पर एक मनचले का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वो जबरन युवती को कार में बैठाने की कोशिश कर रहा था। जिसके बाद लड़की ने बहादुरी  दिखाते हुए उसकी अक्ल को ठिकाने लगा दिया। अब इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 21, 2026 2:40 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video:  सरेआम लड़कियों और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।  कई मामलों में पुलिस के द्वारा एक्शन भी लिया जाता है। लेकिन इसके बाद भी इस तरह की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैला रहा है। इसमें एक बहादुर लड़की जबरन गाड़ी में बैठाने की कोशिश करते मनचले की भयंकर पिटाई कर रही है।  दरिंदे पर युवती अकेले ही भारी पड़ रही है। लड़की की हिम्मत को देखते हुए लोग अब जमकर तारीफ कर रहे हैं।

सरेआम छेड़ रहे मनचले को युवती ने सिखाया सबक

इस घटना के वायरल वीडियो को एक्स पर Ghar Ke Kalesh नाम के हैंडल से पोस्ट किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है, ‘हिमाचल प्रदेश के चोपाल जिले के थाना गांव की एक बहादुर युवती ने सड़क पर उसका उत्पीड़न करने वाले, उसे अपनी गाड़ी में जबरदस्ती बिठाने की कोशिश करने वाले और भद्दी टिप्पणियां करने वाले एक व्यक्ति का वीडियो बनाया और उसका सामना किया।

देखें वीडियो

हिमाचल प्रदेश की पहाड़ियों में सुरक्षा संबंधी चिंताएं बढ़ रही हैं।’  वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, युवती  दरिंदे को सरेआम पीट रही है और डांट रही है। युवती का कहना है कि, तेरे घर में मां-बहन नहीं है जो सड़क पर इस तरह की  गंदी हरकत कर रहा है। युवती की हिम्मत से सामने युवक डर से कांपने लगा है। आस-पास काफी लोग मौजूद हैं। वो लड़की की बहादुरी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Viral Video देख यूजर्स  को आ रहा गुस्सा

इस घटना के वायरल वीडियो पर अभी तक पुलिस का रिएक्शन नहीं आया है। इस वीडियो को एक्स पर 21 मई 2026 को अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर 9700 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर लिखता है, ‘ये बहुत ही शर्मानक है लड़कियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े करता है’। वहीं, काफी सारे लोग लड़की की हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं और ऐसे दरिंदों को पीटने के लिए बोल रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

जून 7, 2026

Viral Video

जून 7, 2026

Assam Viral Video

जून 7, 2026

Chhattisgarh Viral Video

जून 7, 2026

Health Tips

जून 7, 2026

Health Tips

जून 6, 2026