---Advertisement---

Viral Video: स्टेज पर दूल्हे से मजे लेना दुल्हन को पड़ा महंगा, रिश्तेदारों के सामने हो गई बेचारी की कुटाई, देख लोग हुए सन्न

Viral Video: दुल्हन को भरे स्टेज पर पीटते हुए दूल्हे का वीडियो हुआ वायरल, देख लोग हुए हैरान।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 10, 2024 11:06 पूर्वाह्न

viral video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सोशल मीडिया पर दूल्हा और दुल्हन के कई सारे वीडियो वायरल होते रहते हैं। इन वीडियो को देख लोगों की तरफ से तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आती है और वह जमकर मजे भी लेते हैं। एक बार फिर से इंटरनेट यूजर्स को एक ऐसा ही मसालेदार वीडियो मिल गया है, जिसमें दूल्हा और दुल्हन का स्टेज पर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। इस वीडियो को देख लोग बोल रहे हैं कि, गलती से भी शादी में मजाक मत करना।

स्टेज पर दूल्हे से मजाक करना दुल्हन को पड़ा भारी

दूल्हा और दुल्हन के वीडियो को सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, दूल्हा और दुल्हन के पास वरमाला डालने का खूबसूरत पल आता है, वैसे ही लड़की वरमाला डालते लड़के से मजाक करने लग जाती है। दूल्हा लड़की के गले में जैसे ही वरमाला डालता है वो झुक जाती है और वरमाला डालने को लेकर मजाक करने लग जाती है। दुल्हन की इस हरकत से तंग आकर दूल्हा अपना आपा खो बैठता है और दुल्हन को पहले धक्का देते हुए जमीन पर गिरा देता है फिर दुल्हन के मुंह पर वरमाला फेंक कर स्टेज से जाने लग जाता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, दूल्हा दुल्हन को मारने की भी कोशिश कर रहा है।

Viral Video देख लोग ले रहे मजे

इस वीडियो को mj_studio_01 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से 17 फरवरी को अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर अब तक लाखों व्यूज आ चुके हैं। वहीं, कई सारे लोगों के मजेदार कमेंट भी आ रहे हैं। लोग इसे काफी मजेदार बता रहे हैं, वहीं कुछ यूजर्स बोल रहे हैं कि, अच्छा हुआ शादी होने से पहले दूल्हे के गुस्से का पता चल गया है। इस तरह ये वीडियो काफी तेजी से फैल रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 12, 2026

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026