---Advertisement---

Viral Video: बस्ते के बोझ के साथ डेढ़ साल के भाई को गोद में लेकर स्कूल पहुंची 9वीं की छात्रा, झकझोर देगी मां की मौत के बाद की यह दर्दभरी कहानी

Viral Video: 9वीं क्लास में पढ़ने वाली एक बच्ची अपने बैग के साथ डेढ़ साल के मासूम भाई को भी लेकर स्कूल पहुंची और इस क्लासरूम मे नजारे ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया है। जानिए दिल जीत लेने वाली यह कहानी क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 31, 2026 3:45 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: एक बच्चे के लिए मां की जिंदगी किस कदर मायने रखती है यह बताने की जरूरत नहीं है। बच्चों के हर दर्द को मां खुद पर खुशी खुशी सह लेती है लेकिन एक डेढ़ साल के बच्चे के के साथ उसके मां के गुजरने के बाद कुछ ऐसा हुआ जो देखकर आप भी भावुक हो जाएंगे। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है जहां कथित तौर पर 9वीं में पढ़ने वाली लड़की ने अपने भाई की जिम्मेदारी जिस तरह से संभाली है वह देखकर इंटरनेट पर करोड़ों लोगों के आंखों में आंसू आ गए हैं। यह वायरल वीडियो सुर्खियों में है।

मां की मौत के बाद Viral Video में देखें लड़की कैसे निभा रही दायित्व

वायरल वीडियो की कहानी जानकर आपके भी आंसू निकल जाएंगे जहां कथित तौर पर बताया गया है कि नौवीं क्लास में पढ़ने वाली एक लड़की जिसकी मां गुजर जाती है। अपने पीछे छोड़ कर जाती है एक डेढ़ साल का बच्चा। पिता दिनभर काम करता है और ऐसे में उस भाई को देखने के लिए कोई नहीं होता है और ऐसे में लड़की उस बच्चे को अपने क्लास में लेकर पहुंच जाती है। एक बहन और स्टूडेंट के तौर पर इस लड़की ने जिस तरह से अपनी जिम्मेदारी संभाली वह सोशल मीडिया पर लोगों को भावुक कर रहा है।

वीडियो में लड़की की हिम्मत की तारीफ कर रहे लोग

वहीं इस वायरल वीडियो के साथ यह भी बताया गया कि जब क्लास के एक टीचर ने लड़की से बच्चे को लाने की वजह पूछा तो वह अपने दर्द को बयां करने में पीछे नहीं रही। जाहिर तौर पर क्लासरूम में हुए इस इमोशनल इमोशनल ड्रामे को लेकर इंटरनेट पर हर कोई भावुक नजर आ रहा है। जहां लोग लड़की की हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा भाई के लिए बहन मां का दूसरा स्वरूप होती है। एक यूजर ने कहा बस ऐसी बहन सबको चाहिए तो एक ने कहा लड़कियां हर हाल में हिम्मती होती है।

indiatrend.in इंस्टाग्राम चैनल से शेयर किए गए इस वीडियो को करीब 5 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं तो वहीं 6.1 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lucknow Viral Video

जुलाई 17, 2026

Akansha Chamola

जुलाई 17, 2026

Aamir Khan

जुलाई 17, 2026

Health Tips

जुलाई 17, 2026

Ravi Kishan

जुलाई 17, 2026

Viral Video

जुलाई 16, 2026