---Advertisement---

Viral Video: सस्ती हरकतें-सस्ती मौत! बाइक चलाते हुए रील का चस्का बना काल, देखें खौफनाक वीडियो

Viral Video: बाइक चलाते हुए लड़कों ने बनाई रील, मिली मौत, देखें वीडियो.

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: जुलाई 6, 2024 4:47 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: रील बनाने का जादू इन दोनों लोगों के दिल और दिमाग पर चढ़कर बोल रहा है. वह वायरल होने के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार है.रील को लेकर लोगों में इस कदर क्रेज देखने को मिल रहा है कि, वह वीडियो बनाते हुए यह भी नहीं सोचते हैं कि, उनकी एक लापरवाही उनकी जान ले सकती है.पिछले कई दिनों से ऐसी खबरें भी आ रही है कि, रील बनाते हुए लोगों की लापरवाही के चलते हुए उनकी जान चली गई, उनका यह मजा कब सजा बन गया उन्हें पता ही नहीं चला? यह बात हम इसलिए बोल रहे हैं क्योंकि एक बार फिर से रील बनाते हुए एक हादसा हो गया है. जिसमें बताया जा रहा है कि, जिस व्यक्ति ने अपनी जान गवा दी है वह चलती हुई बाइक पर रील बना रहा था.

रील बनाते हुए बाइक का हुआ एक्सीडेंट

इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो लड़के बाइक चलाते हुए रील बना रहे हैं. वह वीडियो बनाने में इतना ज्यादा खो गए कि, बाइक चलाना भूल गए. जिसकी वजह से उनकी मोटरसाइकिल हादसे का शिकार हो गई, उनमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई.इस वीडियो में मौत को लाइव देखा जा सकता है. इस वीडियो को Ghar Ke Kalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. जिसमें कैप्शन देते हुए यह लिखा गया है कि,चलती बाइक पर इंस्टाग्राम रील बनाते समय दो लड़के दुर्घटनाग्रस्त हो गए। एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

Viral Video देख यूजर्स क्या कह रहे?

वीडियो में जिस तरह से ये दो लड़के रील बना रहे हैं और स्माइल कर रहे हैं शायद उन्हें अंदाजा भी नहीं है कि, उनकी जिंदगी की ये आखिरी वीडियो और आखिरी स्माइल है.मौत के इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स बोल रहे हैं कि, सस्ती हरकतें सस्ती मौत. कुछ लोग बोल रहे हैं कि, रील बनाने के चक्कर में जान चली गई. इस तरह यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mrunal Thakur

मार्च 30, 2026

Viral Video

मार्च 30, 2026

Rampur Viral Video

मार्च 30, 2026

Viral Video

मार्च 30, 2026

Viral Video

मार्च 30, 2026

Thyroid

मार्च 30, 2026