---Advertisement---

Viral Video: खाना डालने आए आदमी को चीतों ने बनाया शिकार, जानें फिर कैसे कुत्तों ने बचाई जान?

Viral Video:  सोशल मीडिया पर चीतों का आदमी पर हमला करते हुए एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद हर कोई दंग है। क्योंकि उसकी जान एक कुत्ते ने बचाई है।   

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 2, 2026 6:09 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: जानवर को कितने भी अच्छे से पाल लो लेकिन वो मौका देखते ही हमला कर देता है। ये बात हम सभी अकसर सुनते रहते हैं। लेकिन अब इसे देख भी लीजिए। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें  दो चीते उसी आदमी पर हमला कर देते हैं जो, उन्हें खाना देने आता है। लेकिन तभी वहां पर मौजूद कुत्ता कुछ ऐसा करता है। जिसके कारण आदमी की जान बच जाती है। अब इसी घटना का डरा देने वाला वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल राह है।

क्या हुआ जब पिंजरे के अंदर चीतों ने आदमी पर बोला हमला?

पिंजरे के अंदर खाना देने आए आदमी पर हमला करते चीतों के वायरल वीडियो को AMAN GAUTAM नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि, ‘अचानक चीते ने खाना देने वाले व्यक्ति पर ही हमला कर दिया ।’ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे  वीडियो में एक वन्यजीव अभ्यारण्य के कर्मचारी पर चीते तब हमला करते हैं जब वो खEना डालने आता है।

देखें वीडियो

इस दौरान वो बेबस होकर जमीन पर गिर जाता है। इसके बाद वहां पर मौजूद कुत्ता चीतों को रोकने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक देता है। वो उसे चीतों के हमले से बचा लेता है। जब चीतों ने बाड़े में खाना डालने आए व्यक्ति पर हमला किया, तब कुत्ते ने आक्रामक होकर चीतों को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया।  इसके बाद आदमी को अन्य कर्मचारी बचाकर ले गए। अगर वहां पर कुत्ता नहीं होता तो उसके साथ बड़ा हादसा हो सकता था।  लेकिन गनीमत रही खूंखार शिकारियों ने मारा नहीं।

Viral Video यूजर्स को चौंका रहा 

ये वायरल वीडियो कब और कहां का है?   इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे एक्स 1 सितंबर 2026 को अपलोड किया गया है। इस पर 3.92 लाख व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों के चौंका देने वाले भी कमेंट आ रहे हैं। वो चीतों के व्यवहार से काफी प्रभावित हैं। एक यूजर कमेंट करते हुए लिखात है कि, ‘जिसे पाल-पोसकर बड़ा किया उसी पर वार करके उसने बता दिया कि जंगली फितरत कभी नहीं बदलती।’ दूसरा लिखता है, ‘कभी-कभी खाना लेट हो जाए तो नाराज हो ही जाता हैं।’ तीसरा लिखता है कि,’जानवर कभी अपनी फितरत को नहीं भूलते हैं।’

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

 

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

सितम्बर 15, 2026

Bijnor Video

सितम्बर 15, 2026

Viral Video

सितम्बर 15, 2026

Viral Video

सितम्बर 15, 2026

Sameer Anjaan

सितम्बर 15, 2026

Gurugram Hit And Run Case

सितम्बर 15, 2026