---Advertisement---

Viral Video: छोटा पैकेट बड़ा धमाका! ‘स्त्री 2’ के ब्लॉकबस्टर होने की वजह बताकर बच्चे ने क्यों खाया चांटा? सुनकर घूम जायेगा सिर

Viral Video: 'स्त्री 2' की सक्सेस को लेकर एक बच्चे ने कुछ ऐसा कहा जिसे देखने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे लेकिन जवाब सुनकर मां ने जोरदार तमाचा लगाया। आइए देखते हैं आखिर क्यों यह वीडियो हो रहा है वायरल

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 11, 2024 2:04 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ‘स्त्री 2‘ (Stree 2) कमाई कर रही है और फिल्म दुनिया भर में अपना जलवा दिखाने में कामयाब हुई है। लेटेस्ट रिपोर्ट की माने तो फिल्म ने दुनिया भर में 700 करोड़ की कमाई कर इतिहास रच दिया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्त्री से ज्यादा स्त्री 2 को लोग क्यों पसंद कर रहे हैं। अगर नहीं तो Viral Video देखकर आप समझ जाएंगे और यह आपको हंसाने के लिए काफी है। हालांकि कंटेंट क्रिएटर ने सिर्फ इसे एंटरटेनमेंट के मद्देनजर शेयर किया है लेकिन यूजर्स को गुदगुदाने में कामयाब रही।

Viral Video में बच्चे ने जीत लिया दिल

इस वायरल वीडियो में मां अपने बेटे से स्त्री 2 को लेकर सवाल करती है। इस दौरान मां पूछती है कि लड्डू अच्छा बताओ ऐसा क्या हुआ है कि स्त्री 1 से ज्यादा स्त्री 2 की कमाई हुई है। लोगों को स्त्री 2 क्यों पसंद आ रहा है। इस पर बच्चा बड़ी ही मासूमियत से कहता है, “मम्मी इतिहास गवाह है हमेशा से लोगों को दूसरी स्त्री ज्यादा पसंद आई।” बेटे का यह जवाब सुनकर मां एक जोरदार चांटा लगाती है। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग शेयर किया जा रहा है।

Viral Video में बच्चे के मासूम जवाब सुन रह जाएंगे शॉक्ड

वीडियो में मासूमियत से जिस तरह बच्चे ने ‘स्त्री 2’ की सक्सेस का राज बताया वह लोगों को हंसाने के लिए काफी है। निश्चित तौर पर धमाकेदार जवाब उसकी मां को भी शॉक्ड कर देने के लिए था। यही वजह है कि बच्चे का जवाब सुनकर मां ने उसे जोरदार चांटा लगा दिया। ‘स्त्री 2’ की कमाई और सक्सेस को बच्चों ने जिस तरह परिभाषित किया वह यूजर्स को हंसने के लिए मजबूर कर रहा है।

Viral Video के साथ लिखा गया ‘मर्दों का इतिहास’

इस वायरल वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और इंस्टाग्राम से लेकर यूट्यूब तक पर शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो को @Laddublogs यूट्यूब चैनल से जारी किया गया है जिस पर लिखा है, “मर्दों का इतिहास।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

जून 29, 2026

Kangana Ranaut

जून 29, 2026

Rakhi Sawant

जून 29, 2026

Virat Kohli

जून 29, 2026

Viral Video

जून 29, 2026

Viral Video

जून 29, 2026