---Advertisement---

Viral Video: चतुर बच्चा! झूले से बाहर निकल रहे बच्चे के स्किल पर आया आनंद महिन्द्रा का दिल, वीडियो देख कही दिल छू लेने वाली बात

Viral Video: झूले से बाहर निकलते एक बच्चे का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर आनंद महिन्द्रा ने प्रतिक्रिया दी है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 15, 2024 5:10 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: देश की सबसे बड़ी ऑटो कंपनी में शुमार महिन्द्रा कंपनी के मालिक आनंद महिन्द्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अकसर प्रेरणादायक वीडियो अपने एक्स अकाउंट से शेयर करते हैं वहीं, लोगों की मदद भी करते हैं। यही वजह है कि, आनंद महिन्द्रा के पोस्ट को लोगों के द्वारा काफी पसंद किया जाता है। आनंद महिन्द्रा ने एक बार फिर से एक ऐसा ही वीडियो शेयर किया है। वीडियो को उन्होंने जीवन के संघर्ष और उससे बाहर निकलने के बारे में बताया है।

बच्चे की अक्ल पर फिदा हुए आनंद महिन्द्रा

इस वीडियो को शेयर करते हुए आनंद महिन्द्रा ने लिखा जब छोटा बच्चा संघर्ष करते हुए अपने झूले से बाहर आ सकता है तो आप भी अपने आस-पास की सभी बाधाओं को तोड़कर रास्ता निकाल सकते हैं। आनंद महिन्द्रा जिस वीडियो को देखकर काफी आकर्षित हुए है उस वीडियो को Tuhaf Ama Gerçek नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है।

Viral Video लोगों का ध्यान खींच रहा

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक छोटा सा बच्चा अपने बड़े से झूले से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा है, हैरानी की बात ये है कि बाहर आ भी जाता है, इतना ही नहीं वो दूसरे झूले में खड़ी बच्ची के पास अपना छोटा सा कंबल लेकर जाता है। इस दौरान बच्चे की अक्ल और फुर्ती साफतौर पर देखी जा सकती है। इस वीडियो को 9 जुलाई को शेयर किया गया था, जिस पर अब तक 5 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Katrina Kaif

जुलाई 16, 2026

Viral Video

जुलाई 15, 2026

Mouni Roy

जुलाई 15, 2026

Viral Video

जुलाई 15, 2026

Weight Loss

जुलाई 15, 2026

Sleep Habits

जुलाई 15, 2026