---Advertisement---

Viral Video: टक्करबाज ADM! काशी में सांड की तरह टक्कर मारता अधिकारी वायरल, लोग बोले-ये कौन सी प्रजाति है?

Viral Video: बनारस के ADM का एक अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 28, 2024 10:26 पूर्वाह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: कैमरे में कभी-कभी ऐसे नजारे कैद हो जाते हैं, जिन पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है, लेकिन वायरल हो रहे वीडियो को देखकर विश्वस भी करना पड़ता है। ऐसी ही एक घटना यूपी के बनारस से आयी है। यहां पर ADM साहब सांड की तरह टक्कर मारते हुए पाए गए हैं। इतने बड़े पुलिस अफसर की ये हरकत लोगों को हैरान कर रही है। यही वजह है कि, वह पूछ रहे हैं ये कौन सी प्रजाति है।

टक्करबाज ADM का वीडियो वायरल

इस अनोखे वीडियो को Priya singh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, इसके साथ ही जानकारी देते हुए लिखा गया है कि, “वाराणसी के एडीएम सिटी आलोक कुमार गए थे एक होटल तोड़ने. लोगों ने विरोध किया तो सांड की तरह टक्कर मार दी।”

Viral Video में देखें क्या है पूरा मामला?

ये वीडियो उस दौरान का है जब वाराणसी विकास प्राधिकरण ने अवैध बने होटलों पर बुलडोजर चलाया। इस दौरान बनारस कोठी और रिवर पैलेस को तोड़ दिया गया। जिस वक्त अवैध होटलों पर प्रशासन का बुल्डोजर चल रहा तथा उस वक्त प्रशासनिक अधिकारियों से होटल वालों की बहस हो गई है। इस विरोध के बीच बनारस के ADM सिटी आलोक कुमार को गुस्सा आ गया और उन्होंने सामने खड़े शख्स की छाती पर अपने सिर से टक्कर मार दी। ADM साहब ने जिस व्यक्ति की छाती पर टक्कर मारी है उस व्यक्ति का नाम खुर्शीद आलम बताया जा रहा है।

अब इस घटना का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग ADM साहब को ट्रोल कर रहे हैं , इसके साथ ही इनकी टक्कर की तुलना सांड की टक्कर से करते हुए इनकी प्रजाति के बारे में पूछ रहे हैं। इस वीडियो को 27 जुलाई को एक्स पर अपलोड किया गया था, जिस पर अब तक हजारों व्यूज आ चुके हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Akansha Chamola

जून 30, 2026

Viral Video

जून 30, 2026

Ikka Trailer

जून 30, 2026

Indus Waters Treaty

जून 30, 2026

Ketan Agarwal Murder Case

जून 30, 2026

Colon Cancer

जून 30, 2026