---Advertisement---

Viral Video: मजबूरी या जरूरत! दामाद के साथ भागी सास ने खोला पति का काला चिठ्ठा, बताया बेटी का सुहाग उजाड़ने के लिए क्यों हुई मजबूर?

Viral Video: दामाद के साथ फरार हुई अलीगढ़ वाली सास का बयान सामने आ गया है। महिला बता रही है कि, उसे ये सबकुछ करने के लिए मजबूर किया गया है। महिला ने बताया वो बिना शादी किए अपने होने वाले दामाद के साथ रह रही है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 17, 2025 1:35 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: पिछले कुछ दिनों से मीडिया से लेकर Social Media पर सास और दामाद के फरार होने का मामला छाया हुआ है। दरअसल , 16 अप्रैल को अलीगढ़ की एक लड़की की शादी होनी थी, लेकिन एक हफ्ते पहले ही सास अपने होने वाले दामाद के साथ फरार हो गई। अलीगढ़ पुलिस महिला को ढूंढ रही थी। फिलहल महिला पुलिस के सामने पेश हुई है और बताया है कि, आखिर वो पति के होने वाले दामाद के साथ क्यों भागी? महिला ने उल्टा अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए अपनी गलती का ठिकरा उसी पर फोड़ दिया है। वीडियो में महिला खुद को मजबूर बता रही है। इसके साथ ही कई बड़े खुलासे भी कर रही है।

होने वाले दामाद के साथ फरार हुई सास ने किया बड़ा खुलासा?

बेटी के होने वाले पति को लेकर फरार हुई सास का बड़ा खुलासा UttarPradesh.ORG News ने अपने एक्स हैंडल पर डाला है।

Watch Video

इसमें महिला बता रही है कि, उसका पति प्राताड़ित करता था। वह मारता था और गलत इल्जाम लगाता था। इस लिए उसने अपने होने वाले दामाद के साथ फरार होना ही जरुरी समझा। महिला बता रही है कि, वह भागकर बिहार चले गए थे। इसके साथ ही उसका कहना है कि, ” मेरा पति खुद ही मुझे भागने को बोलता था, मुझे मजबूर किया । इसलिए मैंने ये कदम उठाया है।” महिला का कहना है कि, दामाद के साथ उसने अभी शादी नहीं की है। लेकिन अब वह उसी के साथ ही रहना चाहती है। महिला ने अपने परिजनों के द्वारा लगाए गए उन तमाम आरोपों को झूठा करार दिया है। जिसमें कहा जा रहा था कि, वह घर से बेटी की शादी के गहने और पैसे लेकर भागी है। फिलहाल वह अपने होने वाले दामाद के साथ काफी खुश है।

Viral Video का क्या है पूरा मामला?

आपको बता दें, इसी महीने 6 अप्रैल को सपना नाम की सास अपने होने वाले दामाद राहुल के साथ फरार हो गई थी। महिला ने ये कदम बेटी की शादी से 8 दिन पहले उठाया। इस घटना के बाद परिजनों ने उससे सारे नाते खत्म कर दिए और कहा कि, वह पैसे और शादी के गहने लेकर भागी है। महिला की उम्र 38 साल बताई जा रही है वहीं, लड़का 20 साल का है। पुलिस काफी दिनों से सास और दामाद को ढूंढ रही थी। जिसके बाद सास खुद ही पुलिस के सामने आयी और अपनी सफाई दी।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Guru Randhawa

अगस्त 30, 2026

Viral Video

अगस्त 29, 2026

Rain Alert 30 August 2026

अगस्त 29, 2026

Viral Video

अगस्त 29, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 29, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 29, 2026