---Advertisement---

Viral Video: मजबूरी या पाप! रोटियां बनाने वाली महिला ने चुराई रोटियां, यूजर बोला ‘भूख जो ना करवाए’

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसमें वह रोटियां बनाते-बनाते चुरा रही है।महिला की ये पूरी हरकत CCTV कैमरे में कैद हो गई है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जनवरी 30, 2025 3:26 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: कभी-कभी मजबूरी इंसान से वो करवा देती है, जिसको लोग क्राइम या फिर अपराध कहते हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक महिला रोटियां बना रही है , लेकिन तभी वह कुछ रोटियां को चुरा लेती है। महिला जिस तरह से रोटियों की चोरी कर रही है। उसे देख यूजर्स अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वैसे चोरी करना पाप माना जाता है, लेकिन मजबूरी में किया ये काम आप क्या कहेंगे ये सोचने की बात है। इस वीडियो को देख यूजर बोल रहे हैं कि, भूख जो ना करवाए वो कम है।

कैमरे में कैद हुई रोटी चुराती महिला

इस Viral Video को कामिनी यादव नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है कि, ‘चोरी CCTV में पकड़ी गई।’

Watch Post

वीडियो में देखा जा सकता है कि, सूट पहने एक महिला रोटियां बेल रही है। लेकिन तभी वह अचानक से अपने कुर्ते में हाथ डालती है और कुछ पन्नी जैसा निकालती है। इसके बाद वह वहां पर रखी कुछ रोटियों को इस पन्नी में लपेटकर अपने कुर्ते में रख लेती है। वीडियो को देखकर लग रहा है कि, शायद इस पन्नी में पहले से ही कुछ रोटियां थी, जिसमें उसने और रोटियों को छिपाकर रखा। ये वीडियो कब और कहां का है, इसे लेकर कोई भी जानकारी तो उपलब्ध नहीं है। लेकिन ये काफी सोच में डाले हुए हैं।

Viral Video देख यूजर बोला-‘चोरी नही मजबूरी पकड़ी गयी’

इस Viral Video को X पर 29 जनवरी को अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर 20 लाख व्यूज आ चुके हैं। वहीं, कई सारे यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है कि, ‘चोरी नही मजबूरी पकड़ी गयी है !! ऐसी मजबूरी किसी पर न आये।’ दूसरा लिखता है कि, ‘रोटी ही तो ली है कौन सा पाप कर दिया है… अगर वह काम कर रही है तो हंसी खुशी दे देना चाहिए तो उसे ऐसा करना ही नहीं पड़ता।’ ये वीडियो काफी भावुक कर रहा है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Health Tips

अक्टूबर 23, 2026

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026