---Advertisement---

Viral Video: पहली बार करवा चौथ पर सज धज कर कपल ने किया सेलिब्रेट, 10 साल बाद पति की हूलिया देख बीवी ही नहीं यूजर्स को भी लगा झटका

Viral Video: करवा चौथ मनाने के लिए तैयार पति-पत्नी के हूलिया में 10 साल में कितना बदलाव आ जाता है यह वायरल वीडियो देखकर आपकी हंसी नहीं रुकने वाली है जो वाकई काफी मजेदार है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 7, 2025 7:00 पूर्वाह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: करवा चौथ का त्यौहार काफी हर्षोल्लास से मनाया जाता है जिसका इंतजार कपल को साल भर रहता है कि आखिर कैसे इस दिन तैयार होकर चांद का दीदार किया जाए। खासकर महिलाओं में इसका खुमार ज्यादा देखा जाता है लेकिन यह भी सच है कि पति भी अपनी पत्नी के लिए तैयार होते हैं। इस सबसे हटकर यह वायरल वीडियो आपके होश उड़ा देगा जहां शादी के पहले साल तो कपल सज धज कर इस दिन को सेलिब्रेट करते हैं लेकिन 10 साल के बाद का पति का हुलिया देख पत्नी ही नहीं इंटरनेट यूजर्स भी सॉफ्ट रह गए। लोग वायरल वीडियो पर मजे ले रहे हैं।

पति और पत्नी का करवा चौथ के जश्न की झलक है मजेदार

tims_island इंस्टाग्राम से वायरल वीडियो की बात करें तो 10 साल के शादीशुदा सफर की झलक दिखाई गई है जहां पहले साल पति और पत्नी दोनों तैयार होकर करवा चौथ की पूजा करने के लिए निकलते हैं। वहीं उनके चेहरे पर एक गजब मुस्कान होती है। इसके बाद तीसरे साल की झलक दिखाई देती है जहां पति कुर्ता पजामा से शर्ट और जींस में आ जाता है। हालांकि मुस्कान अभी भी बरकरार है। 5वें साल पर पत्नी इंतजार कर रही होती है और पति टी-शर्ट लोअर में मोबाइल चलाते हुए पहुंचता है जिसे देखकर पत्नी का मुंह बन जाता है।

पति की हालत 10 साल बाद Viral Video में देख आ जाएगी हंसी

करवा चौथ स्पेशल इस वायरल वीडियो में 10 साल के बाद पति की हालत देखकर आपको यकीन नहीं होगा जहां पत्नी प्लेट लेकर इंतजार कर रही होती है। पति चड्डी बनियान में खुजली करते हुए पहुंचता है। हाथ में मोबाइल लिए हुए वह अपनी पत्नी से आगे बढ़ जाता है और पत्नी बेचारी का मुंह बन जाता है। शादी के 15 साल में हुए ये बदलाव उसके लिए भी झटके से कम नहीं होता है। वायरल वीडियो को अंत तक देखकर आपको खूब मजा आने वाला है जिसे लेकर यूजर्स की भी मजेदार प्रतिक्रिया सामने आ रही है। लोगों का कहना है कि वाकई ऐसा ही शादीशुदा जिंदगी में होता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Baghpat Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Uttrakhand Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026