---Advertisement---

Viral Video: बिजली की रफ्तार से दौड़ रही वंदे भारत ट्रेन के आगे कपल ने बनाई भोजपुरी रील, यूजर बोला ‘सिक्योरिटी कहां है?’

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक लड़का और लड़की वंदे भारत ट्रेन के ट्रैक पर भोजपुरी सॉन्ग पर रील बनाते हुए दिख रहे हैं। इन्हें देखने के बाद यूजर्स को काफी गुस्सा आ रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अक्टूबर 11, 2025 1:49 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: इंस्टाग्राम रील बनाकर रातों-रात वायरल होने के लिए लोग कुछ भी करने को तैयार हैं। कभी-कभी तो वो खुद और दूसरों की जिंदगी को भी खतरे में डाल देते हैं। एक ऐसा ही वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर काफी देखा जा रहा है। इसमें एक कपल भोजपुरी सॉन्ग पर रील बना रहा है। लेकिन हैरानी की बात ये है कि, ये वंदे भारत ट्रेन के ट्रेक पर वीडियो रिकॉर्ड कर रहे हैं। इस दौरान दूसरी लाइन पर बहुत ही तेजी से हाई स्पीड ट्रेन आ रही है। इन रीलबाज लोगों को को ना तो कोई रोक रहा है और ना ही कोई टोक रहा है।

वंदे भारत ट्रेन के ट्रैक पर रीलबाजों का तांडव

इस वायरल वीडियो को Gems नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक लड़का और लड़की वंदे भारत ट्रेन के ट्रैक पर भोजपुरी सॉन्ग पर रील बना रहे हैं।

देखें वीडियो

इस दौरान काफी तेजी से दूसरे ट्रैक पर ट्रेन आ रही है। दोनों का रोमांस से भरा ये रील आराम से रिकॉर्ड किया जा रहा है। लेकिन हैरानी की बात ये है कि, कोई भी इन्हें ना तो रोक रहा है और ना ही टोक रहा है। जरा सी लापरवाही इनकी जान ले सकती है। इस वीडियो को देख यूजर्स को काफी गुस्सा आ गया है। वो कड़े एक्शन की मांग कर रहे हैं।

Viral Video देख यूजर्स ने की एक्शन की मांग

ये वायरल वीडियो कब औरह कहां का है? इसकी कोई आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे एक्स पर 10 अक्टूबर को अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर 54 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है, इन छपरियों पर कड़ा एक्शन हो। दूसरा लिखता है, इन्हें जेल में डालो। तीसरा लिखता है, इन्हें सिक्योरिटी रोक क्यों नहीं रहा है? इस वीडियो को देख यूजर्स गुस्से में लाल पीले हो गए हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

जुलाई 14, 2026

Viral Video

जुलाई 14, 2026

Viral Video

जुलाई 14, 2026

Viral Video

जुलाई 14, 2026

Health Tips

जुलाई 14, 2026

Diabetes

जुलाई 14, 2026