---Advertisement---

Viral Video: हिम्मत या पागलपन जिंदा अजगर सांप को चाऊमीन बनाकर तेंदुए ने लपेटा, हरकत देख थाम लेंगे दिल

Viral Video: सोशल मीडिया पर जिंदा अजगर सांप का शिकार करते एक तेंदुए का वीडियो वायरल हो रहा है। वो सांप को ऐसे चबा रहा है जैसे हम इंसान चाऊमीन या मैगी खाते हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 10, 2025 2:48 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: जंगल में कभी-कभी ऐसी घटनाएं घट जाती हैं, जिन पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। Social Media इस तरह की तमाम खबरों से भरा पड़ा है। इस बीच एक और अनोखा वायरल वीडियो इन दिनों काफी देखा जा रहा है। इसमें एक विशालकाय अजगर सांप का शिकार तेंदुआ कर रहा है। वो जिस तरह से इस जिंदा सांप की गर्दन पकड़कर उसे खाने की कोशिश कर रहा है, उसे देखकर आपको ऐसा लगेगा जैसे कि, सांप को भी हम इंसानों की तरह चाऊमीन काफी पसंद है।

तेंदुए ने किया सांप का हैरतअंगेज शिकार

ये Viral Video सोशल मीडिया पर Wildlife Uncensored नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। वीडियो चंद सेकंड का है।

Watch Video

लेकिन अपने आप में एक अनोखी कहानी बयां करता है। जंगल में रिकॉर्ड किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, तेंदुए की नजर अचानक से जमीन पर रेंग रहे सांप पर पड़ जाती है। इसके बाद वो उस पर झपट्टा मारता है और सांप को मुंह को ही अपने दांतों में दबा लेता है। इस दौरान ये विशालकाय स्नेक खुद को बचाने की तमाम कोशिश करता है लेकिन खूंखार शिकारी उसे छोड़ने के मूड में नहीं है।

Viral Video हैरान कर रहा

ये वायरल वीडियो कब और कहां का है? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे एक्स पर 6 जून को अपलोड किया गया था। इस पर 97000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, कुछ लोगों की हैरान करने वाली प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है, तेंदुआ कभी भी कुछ भी खा लेता है। दूसरा लिखता है, ये तो तेंदुआ है लेकिन ये सांप किस टाइप का है। वहीं, कई सारे लोगों को हैरानी भी हो रही है।

नोट: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है।डीएनपी इंडिया हिन्दी किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Weight Loss

अप्रैल 16, 2026

Delhi Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Ek Din Trailer

अप्रैल 16, 2026

Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Viral Video

अप्रैल 16, 2026