---Advertisement---

Viral Video: हिम्मतवाली! क्या हुआ जब नदी में छठ पूजा करती महिला के सामने आया बड़ा काला सांप? आगे जो हुआ उसे देख यूजर बोला ‘जय छठी मैया ‘

Viral Video: नदी में छठ पूजा कर रही है महिला के सामने आया बड़ा काला सांप। इसके बाद महिला ने कुछ ऐसा किया, जो देखते ही हो गया वायरल।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: नवम्बर 9, 2024 4:51 अपराह्न | Updated: नवम्बर 9, 2024 6:28 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: छठ पूजा (Chhath Puja 2024) का पर्व 8 नवंबर को बहुत ही धूम-धाम से संपन्न हुआ। ये त्योहार यूपी और बिहार में विशेष रुप से मनाया जाता है। इसमें महिलाएं बच्चे के लिए 36 घंटे तक निर्जल व्रत रखती हैं और सुबह-शाम भगवान सूर्य की पूजा करती हैं। इसी छठ पूजा से जुड़ा हुआ एक Viral Video इंटरनेट पर काफी तेजी से फैल रहा है। दरअसल, छठ पर महिलाएं भगवान सूर्य की पूजा करने के लिए मौजूद हैं, वह पानी में खड़ी हैं लेकिन तभी वहां पर अचानक से एक बड़ा सा काला लंबा सांप आ जाता है। इसे देख वहां पर मौजूद अन्य महिलाएं भागने लग जाती हैं। लेकिन एक महिला खड़ी रहती है और कुछ ऐसा कर देती है जो कि, वायरल हो जाता है।

क्या हुआ जब पूजा करती महिला के पास आया काला सांप?

इस वीडियो को SANJAY TRIPATHI नाम के एक्स अकाउंट से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है कि, “छठ पूजा का यह वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें नदी में पूजा कर रही एक महिला एक सांप को आते हुए देखकर घबराई नहीं बल्कि उसने सांप को अपने पास से जाने का रास्ता दिया।।”

वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक महिला नदी के घाट पर खड़ी है तभी वहां पर सांप बहुत ही तेजी से आता है। सांप को देख अन्य महिलाएं घबरा जाती है और पीछे हट जाती हैं, लेकिन ये महिला बहुत ही बहादुरी दिखाते हुए सांप को आगे जाने का रास्ता दे देती है और साइड में खड़ी हो जाती है। महिला के द्वारा दिया गया ये रिएक्शन लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

Viral Video को देख क्या बोल रहे लोग?

इस Viral Video 9 नवंबर को अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर अब तक 13 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, कई सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर लिखता है कि, “और सांप भी खतरनाक वाला है banded krait…😅 वैसे यहां दोनों ने संयम रखा है…. सांप भी बिना संयम / आपा खोए चुपके से अपने रास्ते निकल गया और महिला ने भी वहीं खड़े होकर सांप को जाने दिया…वहीं अगर इनमें से एक भी संयम खोता तो कुछ भी हो सकता था…” वहीं, दूसरा यूजर लिखता है कि, सही है निडर महिला थी।और फिर छठ मईया की पूजा कर रही थी सब माँ की कृपा है।बोलो जय छठ मईया की 🙏🙏🙏

इस वीडिया पर यूजर्स के काफी रिएक्शन आ रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Delhi Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Ek Din Trailer

अप्रैल 16, 2026

Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Delhi Viral Video

अप्रैल 16, 2026