---Advertisement---

Viral Video: सनकी आदमी! आधी रात को नशे में चूर ड्राइवर ने कार को बनाना चाहा हवाई जहाज, लेकिन तभी … देखें वीडियो

Viral Video: नशे में कार ड्राइवर ने किया स्टंट, वीडियो देख पकड़ लेंगे सिर।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 2, 2024 4:13 अपराह्न

viral video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: नशे में बहक कर अकसर लोग ऐसी हरकत कर जाते हैं, जिसके बारे में कोई होश में सोच भी नहीं सकता है। यही वजह है कि, लोग नशेड़ियों से दूर रहने में ही अपनी भलाई समझते हैं। वैसे तो नशेड़ियों की अजीबों-गरीब हरकतों के कई सारे वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन ये वीडियो थोड़ा सा अलग है। इस नशेड़ी ने शराब के नशे में कुछ ऐसा करने की कोशिश की जो कि संभव नहीं है। इसलिए इस कैब ड्राइवर को इसका ही स्टंट भारी पड़ गया और अब जेल की हवा खानी पड़ रही हैं।

कार से स्टंट करता कैब ड्राइवर हुआ वायरल

दरअसल, इंटरनेट पर एक वीडियो काफी तेजी से फैल रहा है। इस वीडियो में एक कैब ड्राइवर बिना ड्राइवर के ही इसे चलाने की कोशिश कर रहा है। घटना की अजीबों-गरीब वीडियो को Vivek Gupta नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके साथ ही जानकारी देते हुए लिखा गया है कि, “मुंबई के अंधेरी इलाके में दिखा खतरनाक स्टंट..कार का ड्राइवर शराब के नशे में कार बिना ड्राइविंग सीट पर बैठे चलाने की कोशिश कर रहा था और स्टंट कर रहा था. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार के ड्राइवर को गिरफ्तार किया है.”।

Viral Video देख पुलिस ने लिया एक्शन

इस Viral Video में देखा जा सकता है कि, एक आदमी पीली टी-शर्ट पहना हुआ है कार को स्टार्ट करके इसकी विंडों के दरवाजे पर लटका हुआ है और ऐसे धक्का लगा रहा मानों इसके इस प्रयास से कार हवाई जहाज बन जाएगी। लड़का ये स्टंट कई सारे लोगों की जान भी ले सकता है और इस लड़के को भी नुकसान पहुंचा सकता था। गनीमत ये रही कि, ऐसा कोई हादसा नहीं हुआ। घटना की जैसे ही जानकारी पुलिस को मिली पुलिस ने इस स्टंट बाज ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। इसका ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 13, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 13, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 13, 2026

Viral Video

अक्टूबर 12, 2026

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026