---Advertisement---

Viral Video: चलती ट्रेन के आगे मॉर्निग वॉक करने लगा सनकी आदमी, वीडियो का अंत देख, गुस्से में नीले-पीले हुए यूजर्स

Viral Video: बेखौफ होकर चलती हुई ट्रेन के आगे चलते सनकी आदमी का वीडियो वायरल।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: जुलाई 15, 2024 5:39 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: इंसान और उसकी सनक की कोई सीमा नहीं है। लोग कब क्या कर जाएं कोई नहीं जानता है? एक ऐसी ही अजीब हरकत करते हुए आदमी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख लोगों का पारा चढ़ गया है और वो इसे पीटने के लिए बोल रहे हैं। दरअसल, इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक आदमी चलती हुई ट्रेन के आगे वॉक कर रहा है। इस दौरान ट्रेन का ड्राइवर काफी चिल्ला रहा है और हॉर्न दे रहा है लेकिन ये बिल्कुल भी नहीं सुन रहा है, फिर अंत में कुछ ऐसा होता है जिसे देख हर कोई हैरान रह जाता है।

मौत से बेखबर ट्रेन के आगे चलता शख्स हुआ वायरल

इस अजीब वीडियो को Ghar Ke Kalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, एक आदमी बेखबर होकर रेलवे ट्रैक पर चल रहा है। इस दौरान ड्राइवर लगातार हॉर्न बजा रहा है , वहां पर मौजूद लोग चिल्ला रहे है लेकिन वो हट नहीं रहा है। ड्राइवर और ट्रेन में मौजूद लोगों की तमाम कोशिशों के बाद भी जब ये आदमी नहीं हटता है तो वहां पर एक आदमी दौड़ता हुआ आता है और ट्रैक पर चल रहे शख्स को पीटना शुरु कर देता है। इस दौरान इस पूरी घटना को कोई अपने कैमरे में कैद कर लेते हैं।

Viral Video देख लोगों का फूट रहा गुस्सा

इस वीडियो को एक्स पर 15 जुलाई यानी की आज ही शेयर किया गया है। इस वीडियो में अब तक 32 हजार व्यूज आ चुके हैं , वहीं यूजर्स इस आदमी की हरकत को देख गुस्से में लाल हो गए हैं। इसके साथ ही यूजर्स गुस्सा करते हुए इसे पीटने के लिए बोल रहे हैं। इसके साथ ही कुछ लोग कमेंट करते हुए बोल रहे हैं कि, पता चल गया ट्रेन क्यों लेट होती है। इस तरह ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मार्च 29, 2026

Ishaq Dhar

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026

Amroha Viral Video

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 28, 2026