Viral Video: क्रेडिट कार्ड के एजेंट्स ने आदमी को बेरहमी से कूटा, देखें फिर कैसे बीवी ने महाशक्ति बन किया बचाव?

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक आदमी को पीटते कुछ युवकों का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। खबर में दावा किया जा रहा है कि,  आदमी ने क्रेडिट कार्ड का बिल नहीं भरा था। जिसके कारण  रिकवरी करने आए एजेंट उसे पीट रहे हैं। इस दौरान उसकी बीवी बचाव करने आती है।

Viral Video

Picture Credit: Priya singh X

Viral Video:  क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है। देश में कई बैंक ये सुविधा दे रहे हैं। क्योंकि इससे बिना तुरंत नकद दिए खरीदारी इमरजेंसी में की जा सकती है। इसीलिए लोग इसका इस्तेमाल करते हैं और सैलरी आने पर भर देते हैं। लेकिन बुरे वक्त में पैसों से मदद करने वाला यही क्रेडिट कार्ड पिटवा भी सकता है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक आदमी को कुछ युवक बेरहमी से पीट रहे हैं। इस दौरान एक महिला उसे बचाती हुई दिख रही है। वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि, आदमी ने क्रेडिट कार्ड का बिल नहीं भरा, जिसके कारण एजेंट्स ने उसे पीटा है। ये घटना पुणे की बताई जा रही है।

Viral Video:  क्रेडिट कार्ड का बिल ना भरने पर यूजर की बेरहमी से पिटाई

आदमी की पिटाई का ये वायरल वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर Priya singh नाम के यूजर ने पोस्ट किया है। इसके साथ ही मामले की जानकारी देते हुए लिखा है कि, ‘युवक किसी कारण वश क्रेडिट कार्ड का बिल समय पर जमा नहीं कर पाया। रिकवरी एजेंट आए और बीच सड़क पर युवक की पिटाई शुरू कर दी। पत्नी अपने पति को बचाने का गुहार लगाती रह गई। घटना पुणे की है।’

देखें वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक आदमी जमीन पर बैठा बुरी तरह से रो रहा है। इस दौरान कुछ लोग उसे बेरहमी से पीट रहे हैं। आदमी को बचाने के लिए उसकी बीवी  सामने आती है। वो पीटने वाले लोगों के सामने हाथ जोड़ती है और जैसे-तैसे पति को बचाती है। बीवी की हिम्मत आदमी को बचा लेती है।  क्रेडिट कार्ड का बिल ना भरने पर युवक की इस पिटाई ने लोगों को चौंका दिया है। यही कारण है कि, वो क्रेडिट कार्ट के जंजाल में ना फंसने की सलाह दे रहे हैं।

क्या क्रेडिट कार्ड के रिकवरी एजेंट यूजर को पीट सकते हैं?   जानें नियम

क्रेडिट कार्ड का बिन ला भरने भर बैंक के रिकवरी एजेंट ऐसा नहीं कर सकते हैं। यूजर पर कानूनी सीमाओं में रहकर एक्शन ले सकते हैं। लेकिन इस तरह से मारपीट नहीं करवा सकता है। क्रेडिट कार्ड का बिल न भरने पर किसी को भी पीटना पूरी तरह से गैरकानूनी है। पीड़ित आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करवा सकता है। भारतीय कानून और भारतीय रिजर्व बैंक के नियम इसके खिलाफ सख्त निर्देश देते हैं। अगर कोई ऐसा करते हुए पाया जाता है तो उसके खिलाफ एक्शन हो सकता है। क्रेडिट कार्ड के एजेंट सिर्फ सुबह 8 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक ही यूजर के घर जा सकते हैं या फिर कॉल कर सकते हैं। अगर कोई रिकवरी एजेंट इस तरह की हरकत करता है तो पीड़ित बैंक के नोडल अधिकारी से इसकी लिखित शिकायत कर सकता है।  अगर 30 दिनों में समाधान नहीं मिलता है तो  बैंकिंग लोकपाल से शिकायत की जा सकती है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

Exit mobile version