---Advertisement---

Viral Video: जालिम समाज! Thar के नशे में चूर लड़के ने बूढ़े शख्स को दो बार ठोका, दर्द से तड़प रहे आदमी को मूकदर्शक बनकर देखती रही भीड़

Viral Video: सोशल मीडिया पर थार चालक के द्वारा जबरन बूढ़े आदमी का एक्सीडेंट करने का एक वीडियो सामने आया है। इसे देखने के बाद यूजर्स को गुस्सा और अफसोस हो रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 29, 2025 1:02 अपराह्न

Viral Vide
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन Mahindra Thar चालकों के द्वारा सड़क पर गुंडागर्दी करते हुए वीडियो वायरल होते रहते हैं। वो लोग गाड़ी किसी पर भी चढ़ा देते हैं। इस तरह की घटनाएं इतनी आम हो चुकी हैं कि, अब कई सारे लोगों को लगता है कि, थार चालक गुंडागर्दी करने के लिए ही इसे खरीदते हैं। इसी तरह का एक और नया वीडियो Social Media पर वायरल हो रहा है। इसमें एक थार चालक स्कूटी से जा रहे बूढ़े आदमी को दो बार टक्कर मारता है। इस दौरान वहां पर मौजूद भीड़ सिर्फ देखती रह जाती है वो बूढ़े व्यक्ति की मदद तक नहीं करती है।

Mahindra Thar सवार की क्रूरता कैमरे में कैद

थार चालक के द्वारा आदमी को टक्कर मारने का ये Viral Video हालहि में ndtv ने अपने इंस्टाग्राम पर अपलोड किया है।

Watch Video

वीडियो में देखा जा सकता है कि, बिजी सड़क पर एक थार वाला तेजी से स्कूटी पर जा रहे आदमी को टक्कर मार देता है। बूढ़ा व्यक्ति जमीन पर गिर जाता है। इसके बाद दोबारा से थार वाला गाड़ी को बैक करता है और हवा में उड़ाकर व्यक्ति को चारों खाने चित कर देता है। हैरानी की बात ये है कि, आस-पास खड़ी भीड़ दर्द से तड़प रहे आदमी की कोई मदद नहीं कर रही है। इतना ही नहीं महिन्द्रा थार चला रहा व्यक्ति गाड़ी से उतरता है और तड़ते हुए आदमी को छोड़कर चला जाता है।

Viral Video देख यूजर्स को हो रहा अफसोस

ये दिल दहला देने वाली घटना कब और कहां की है? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी मौजूद नहीं है। लेकिन इस वीडियो को यूजर्स के गुस्से भरे कमेंट आ रहे हैं। एक यूजर लिखता है, ‘ये मारने की कोशिश है’। दूसरा लिखता है, ‘इस आदमी को ये क्या हो गया है, ये बहुत जालिम है।’ तीसरा लिखता है, ‘लोग बस देख क्यों रहे हैं? कोई तस्वीर नहीं। किसी ने उस आदमी को क्राइम सीन से जाने से नहीं रोका। किसी ने पुलिस/एम्बुलेंस को फ़ोन नहीं किया। कोई मदद के लिए आगे भी नहीं बढ़ा। वाह!’

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fatty Liver

मई 30, 2026

Uric Acid

मई 30, 2026

Lucknow Viral Video

मई 30, 2026

Viral Video

मई 30, 2026

Jhansi Viral Video

मई 30, 2026

Rafael Jodar Viral Video

मई 30, 2026