---Advertisement---

Viral Video: पढ़ाई से तंग हुई क्यूट बच्ची ने सरकार से कर दी खास डिमांड, यूजर्स बोले ‘बात में दम तो है’

Viral Video: पढ़ाई के लिए सरकार से अपील करती बच्ची ने जीता यूजर्स का दिल।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 21, 2024 6:17 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: बच्चे मन के सच्चे होते हैं। इनके मुंह से जो भी निकलता है लोग उसे बहुत ही गौर से सुनते हैं और मानते भी हैं। यही वजह है कि, इंटरनेट के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर इन्हीं क्यूट छोटे बच्चों के कई सारे वीडियो वायरल होते रहते हैं। इन Viral Video को देख लोगों की हंसी नहीं रुकती है। आज हम आपके लिए एक ऐसी ही क्यूट बच्ची का वीडियो लेकर आए हैं, जिसमें वह सरकार से पढ़ाई को लेकर खास अपील कर रही है। बच्ची की बात सुनकर यूजर्स भी हां में हां मिलाने लगे हैं।

क्यूट बच्ची ने सरकार से की खास अपील

इस Viral Video को TEACHER BIHAR नाम के एक्स अकाउंट शेयर किया गया है। इसके साथ ही लिखा गया है कि, कमेंट करने का लोड मत लीजिए बस वीडियो देखिए। इस वीडियो में एक बहुत ही प्यारी सी छोटी बच्ची पढ़ाई से तंग दिख रही है। वह अलग-अलग विषय पढ़-पढ़कर परेशान हो चुकी है , इसलिए सरकार से गुहार लगाते हुए बहुत ही मासूमियत के साथ अपील कर रही है। लड़की बोल रही है कि, जब सारे टीचर सारे सब्जेक्ट नहीं पढ़ा सकते हैं तो एक बच्चा इतने सारे कैसे सब्जेक्ट पढ़ सकता है। बच्ची की क्यूटनेस ने लोगों का दिल जीत लिया है। यही वजह है कि, वह बोलने लगे हैं कि, बच्ची की बात में दम तो है।

Viral Video लोगों को आ रहा पसंद

इस फनी और मजेदार Viral Video को 20 सिंतबर यानी की आज ही अपलोड किया गया है। इस वीडियो पर अब तक हजारों कमेंट आ चुके हैं। लड़की की क्यूटनेस ने लोगों के दिल को जीत लिया है। इक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि, भाई साहब सही बात बोल रही है, क्यों पढ़ें इनको सिर्फ एक ही सब्जेक्ट पढे़ंगे। इसके साथ ही एक यूजर लिखता है कि, बात में दम तो है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rise And Fall 2

अक्टूबर 17, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 17, 2026

Viral Video

अक्टूबर 17, 2026

Farah Khan

अक्टूबर 17, 2026

Viral Video

अक्टूबर 17, 2026

Viral Video

अक्टूबर 17, 2026