---Advertisement---

Viral Video: बेटी ने पिता से पैसे ऐंठने का निकाला एक दम मॉर्डन जुगाड़, देखें कैसे जाल में पलक झपकते फंस गया बेचारा बाप?

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक एक बाप और बेटी का वीडियो वायरल वायरल हो रहा है। इसमें लड़की अपने पिता से पैसे ऐंठ रही है। इस वीडियो को देख यूजर्स की हंसी नहीं रुक रही है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 2, 2025 11:35 पूर्वाह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: आज कल के बच्चों का कोई जवाब नहीं है। वह अकसर माता-पिता को अपनी स्मार्टनेस से चौंका देते हैं। एक ऐसा ही Funny Viral Video इंटरनेट पर सुर्खियां बटोर रहा है। इसमें एक बेटी अपने पिता से पैसे ऐंठने का एक ऐसा जुगाड़ निकालती है। जिसके जाल में फंसकर पिता अपनी जेब ढीली करवा लेता है। इतना ही नहीं अपनी खोपड़ी भी पीटने लग जाता है। ये वायरल वीडियो Social Media पर काफी पसंद किया जा रहा है।

बेटी ने बाप से ठगे पैसे

इस Viral Video को anamta_hasan19 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से अपलोड किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक बेटी अपने पिता के पास आती है और कुछ पढ़ने को बोलती है।

Watch Video

लाइन में लिखा होता है “तुम्हारी मां बहुत बक-बक करती है”। पहले तो आदमी को समझ नहीं आता उसकी लाडली बेटी ये क्या करवा रही है? लेकिन जब वो पैसे मांगती है तो वह चौंक जाता है। पिता बेटी को पैसे देने से मना करता है। तभी लड़की फोन की रिकॉर्डिंग ऑन करके अपनी मां के बारे में कहे हुए शब्द सुनाकर ब्लैकमेल करके 500 के जगह 1000 रुपए ऐंठ लेती है। बेचारे पिता को मजूबर होकर ये करना भी पड़ता है।

Viral Video देख बन जाएगा दिन

आपको बता दें, ये मजेदार वायरल वीडियो रियल नहीं बल्कि Reel है। इसे कंटेन्ट क्रिएटर ने लोगों के मनोरंजन के लिए बनाया है। इस वीडियो को Instagram Account पर 28 नवंबर को अपलोड किया था। इस वीडियो पर 1 लाख 19 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। वहीं, कई सारे यूजर्स की फनी प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है, मस्त प्लान है। दूसरा लिखता है, “पैसे निकालने का अच्छा तरीका”। तीसरा लिखता है, “आज तो बाप को ही ठग लिया गया”। इस वीडियो को देख यूजर्स काफी हंस रहे हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 14, 2026

Rise And Fall 2

अक्टूबर 14, 2026

Kidney Health

अक्टूबर 14, 2026

Viral Video

अक्टूबर 13, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 13, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 13, 2026