---Advertisement---

Viral Video: बेटी बनी जल्लाद! मां को दिया सीढ़ियों से धक्का और जमीन पर पटक-पटक के मारा, देखें औलाद का शैतानी रुप

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक दरिंदी बेटी का वीडियो वायरल हो रहा है। लड़की अपनी मां को बेरहमी से पीट रही है। औलाद के इस क्रूरता से भरे वीडियो को देख यूजर्स को गुस्सा आ रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 3, 2025 5:10 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: इंसान कब वहशीपन पर उतर आए कोई नहीं जानता है। यही वजह है कि, अकसर इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटनाएं सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। इन्हें देखने के बाद लोगों को गुस्से के साथ अफसोस भी होता है। कई मामलों में एक्शन भी लिया जाता है। लेकिन उसके बाद भी इस तरह की घटनाएं कम होते हुए नहीं दिख रही हैं। एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इसमें एक लड़की अपनी मां के साथ क्रूरता कर रही है। वो उसे पहले तो सीढ़ियों से फेंकती है। इसके बाद जमीन पर गिरा-गिराकर मारती है।

मां को बेटी ने बेरहमी से पीटा

मां के साथ क्रूरता भरी घटना को अंजाम देने वाली कलयुगी बेटी के वायरल वीडियो को dineshwar patel नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है।

देखें वीडियो

इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है, “आज मैं इस वीडियो को देखकर मै बहुत दुखी हूँ अपना माँ के साथ ऐसा कौन करता है।” वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक बेटी अपनी मां को पहले तो सीढ़ियों से धक्का दे रही है। फिर जमीन में गिरी हुई मां पर थप्पड़ बरसा रही है। इस दौरान बूढ़ी महिला मदद के लिए गुहार लगा रही है। लेकिन वहां पर मौजूद लोग वीडियो तो बना रहे हैं लेकिन बूढ़ी महिला को कोई बचा नहीं रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों का इंसानियत से भरोसा उठ गया है। बेटी अपनी मां के साथ ऐसा करेगी, किसी ने सपने में भी नहीं सोचा है।

Viral Video देख लोगों को गुस्से के साथ हो रहा अफसोस

ये वायरल वीडियो कब और कहां का है? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे एक्स पर 2 दिसंबर को अपलोड किया गया था। इस वीडिय पर 19000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैंं। एक यूजर लिखता है, ‘कोई इतना निर्दयी कैसे हो सकता है?’ दूसरा लिखता है, ‘पता नहीं कैसे लोग हैं जो बुजुर्ग पर हाथ उठा देते हैं।’ तीसरा लिखता है, ‘आप दुखी हो मुझे तो क्रोध आ रहा है।’

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 28, 2026

Viral Video

अक्टूबर 28, 2026

Naseeruddin Shah

अक्टूबर 28, 2026

Bulandshahr Viral Video

अक्टूबर 28, 2026

Health Tips

अक्टूबर 28, 2026

Aditi Rao Hydari

अक्टूबर 28, 2026