---Advertisement---

Viral Video: कर्ज ने 3 साल के बच्चे को बनाया अनाथ, बिलखते मासूम को देख फट पड़ेगा कलेजा

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक मासूम बच्चे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। माता-पिता के सुसाइड के बाद वो सड़क पर बिलखता हुआ दिखा। तीन साल के बच्चे की हालत कलेजे को चीर रही है। ये घटना आंध्र प्रदेश की है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 29, 2026 3:52 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video:  आर्थिक तंगी इंसान से अकसर अपराध करवा देती है। लेकिन यकीन मानिए ऐसा शायद ही किसी कपल ने किया हो जो इस आंध्र प्रदेश के पति-पत्नी ने किया है। दरअसल, कर्ज ना उतार पाने के कारण पति  और बीवी ने सुसाइड कर लिया और 3 साल के मासूम बच्चे को रोता-बिलखता हुआ छोड़कर चले गए। अब मासूम बच्चे की बेबसी तेजी से वायरल हो रही है। इसे देखने के बाद  सोशल मीडिया यूजर्स का कलेजा फट रहा है।  इस घटना का वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है।

माता-पिता के सुसाइड के बाद टूटा मासूम बच्चा

आर्थिक तंगी के कारण आत्महत्या करने वाले कपल से जुड़ा वीडियो एक्स हैंडल पर Journalist Fatima नाम के यूजर ने पोस्ट किया है। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि, ‘दिल छू लेने वाली घटना, मासूम को छोड़ मां बाप ने की आत्महत्या।

देखें वीडियो

आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। चिंचिनाडा ब्रिज के पास एक दंपति अपने 3 साल के बच्चे को स्कूटर पर छोड़कर नदी में कूद गए।इस मासूम की क्या गलती थी जो उसको सजा मिली?? बच्चे के अकेले रोता देख पुलिस को सूचना दी जाने की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तलाश अभियान शुरू किया।’  वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, मासूम बच्चा माता-पिता के सुसाइड के बाद बिलख-बिलख कर रो रहा है। तीन साल के मासूम को जरा भी अंदाजा नहीं है कि, वो जिन्हें ढूंढ रहा है वो उसे छोड़कर जा चुके हैं।

Viral Video का क्या है पूरा ममाला?

ये घटना आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी जिले में चिंचिनादा वशिष्ठ पुल की है। मृतकों की पहचान डोड्डा साई और उनकी पत्नी शिरीशा के रुप में हुई है। गोदावरी नदीं में छलांग लगाने के बाद मासूम बच्चा पुल पर ही अकेला रह गया और बिलख-बिलख कर रोने लगा। लोगों की नजर पड़ी तो पुलिस को बताया जिसके बाद पूरी घटना का खुलासा हुआ है। कपल ने इस घटना को बीती रात 10 बजे अंजाम दिया है। जिसके बाद बच्चा लगाकार “अम्मा… नन्ना” यानी की मम्मी -पापा चिल्ला रहा था। मृतक पति ड्राइवर था। लेकिन कुछ समय से काम ना होने के कारण घर की आर्थिक हालत खराब हो गई और परिवार को रिश्तेदारों की मदद पर जीना पड़ रहा था। इस दौरान उन पर कर्जा बहुत हो गया था। घटना वाले दिन भी वो किसी से 500 रुपए का कर्जा लेकर पुल पर आत्यहत्या करने पहुंचे थे। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now