Viral Video: महिला कहती रही खुद को शादीशुदा फिर भी युवक ने की छेड़खानी, ट्रेन में हुई नीच हरकत देख लोग बोले ‘सुताई होनी चाहिए’

Viral Video: एक शादीशुदा महिला जिसे एक शख्स ट्रेन में परेशान कर रहा था वह लगातार यह कहती रही कि उसकी शादी हो चुकी है लेकिन हरकत देखकर सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है।

Viral Video

Photo Credit- Screen Grab From x Viral Video

Viral Video: पब्लिक प्लेस में महिला की सुरक्षा को लेकर तमाम तरह के नियम कानून बनाए जाते हैं। बावजूद इसके आजकल कुछ लोग अपनी मनमानी दिखने में पीछे नहीं रहते है। उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि लड़की कम उम्र की है या फिर वह शादीशुदा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो ऐसा ही वायरल हो रहा है जहां एक महिला इशारा करती रही कि वह शादीशुदा है लेकिन शख्स उसके साथ छेड़खानी करता रहा। वायरल वीडियो को जहां कुछ लोग स्क्रिप्टेड बता रहे हैं तो कुछ का गुस्सा फूट पड़ा है। आखिर क्या हुआ वायरल वीडियो में जो महिला की सुरक्षा को लेकर सवाल करता है।

देखें कैसे ट्रेन में ही नीचता पर उतरा शख्स

वायरल वीडियो की बात करें तो यहां आप देख सकते हैं कि कैसे ट्रेन में बैठी महिला को ऊपर बैठा शख्स इशारों में परेशान करता हुआ नजर आता है। इस दौरान वह महिला को नंबर देने का इशारा करता है तो वहीं महिला अपना मंगलसूत्र दिखाकर कहती है कि मैं शादीशुदा हूं। इस वीडियो को देखने के बाद आप हैरान रह जाएंगे जहां महिला बार-बार मना करती है लेकिन ऊपर बैठा हुआ शख्स लगातार परेशान करते हुए दिखाई देता है। वीडियो को देखने के बाद लोगों का कहना है कि इन लोगों का जमीर मर चुका है।

Viral Video को देख शख्स की हरकत पर लोगों को आया गुस्सा

वहीं वायरल वीडियो को देखकर यूजर्स अपनी तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं जहां कुछ लोग इस वीडियो को स्क्रिप्टेड बता रहे हैं तो कुछ लोग इस पर कड़ी आलोचना करते हुए दिखे हैं। 46000 से ज्यादा वायरल वीडियो को व्यूज मिल चुके हैं जहां देखा जा सकता है कि महिला लगातार मना कर रही होती है। युवक परेशान करता है। इस पर एक यूजर ने कहा इसकी सुताई करनी चाहिए। वही एक यूजर ने कहा ऐसे लोगों की वजह से आजकल महिलाएं सुरक्षित नहीं है कुछ लोगों का कहना है कि महिला को तुरंत ही पिटाई करनी चाहिए थी।

वीडियो कब और कहां की है इसकी कोई भी पुष्टि नहीं की गई है और इसे @drx_gulzarएक्स चैनल से शेयर किया गया है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Exit mobile version