---Advertisement---

Viral Video: क्या Abhishek Bachchan ने Aishwarya Rai से तलाक की खबरों पर लगा दी मुहर? जानें वीडियो का पूरा सच

Viral Video: Abhishek Bachchan और Aishwarya Rai की तलाक की खबरों के बीच एक वीडियो ने काफी सवाल खड़े कर दिए हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 10, 2024 5:19 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: पिछले काफी समय से बॉलीवुड के सबसे नामी घराने बच्चन परिवार में पड़ी फूट की खबरें मीडिया से लेकर सोशल मीडिया पर चल रही हैं। फैंस जानना चाहते हैं कि, क्या वाकई में ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन का तलाक हो गया है? इस सवाल से पूरा सोशल मीडिया भरा हुआ है, लेकिन लोगों को जवाब नहीं मिल रहा है। हालांकि बच्चन परिवार की बहू और बेटे को कई आयोजनों में अलग-अलग पाया गया है। एश्वर्या राय अपनी बेटी आराध्या के साथ अकेले ही नजर आ रही हैं। क्योंकि अभी तक इस कपल ने इस पर खुलकर कोई बयान नहीं दिया है, इसलिए अभी ये सभी खबरें अफवाहें ही हैं, लेकिन इस बीच एक वीडियो काफी तेजी से वायरल होने लगा। इस वीडियो में अभिषेक बच्चन खुद कबूल रहे हैं कि, जुलाई के महीने में उनका तलाक एश्वर्या से हो चुका है। इस वीडियो में काफी सारे कट भी लगे हुए हैं।

क्या सच में हो चुका है एश्वर्या और अभिषेक का तलाक?

जैसे ही फैंस ने अभिषेक बच्चन की ये वीडियो देखी उनकी काफी चिंता बढ़ गई और वह इसकी सच्चाई जानने के लिए उत्साहित हो गए। अगर आपको भी इस वीडियो पर यकीन नहीं हो रहा है तो आपकी जानकारी के लिए बता दें, ये एक deep fake वीडियो है। इस वीडियो को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से बनाया गया है। इस वीडियो में AI की मदद से अभिषेक और एश्वर्या की तलाक को कंफर्म किया गया है, ये वीडियो पूरी तरह से गलत और झूठी है।

Viral Video का जानें पूरा सच

इस अफवाह फैलाने वाली वीडियो को aishwaryaraireall नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से 24 जुलाई को शेयर किया गया था। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा गया है कि, “मुझे नहीं पता कि वीडियो कितना सच है या मनगढ़ंत। अब तक, दिन-ब-दिन अफ़वाहें फैलती रहती हैं, और उनमें से किसी ने भी कुछ नहीं कहा है।” इस वीडियो को देख लोग इसे झूठा करार दे रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 13, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 13, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 13, 2026

Viral Video

अक्टूबर 12, 2026

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026