---Advertisement---

Viral Video: ‘मैं संभाल लूंगा…’ क्या अकाय की मैडम को आई ‘चाचा’ शुभमन गिल की याद, देख क्रिकेटर ने विराट कोहली से कहीं ये बात

Viral Video: अकाय की टीचर के नाम पर कंटेंट बनाने वाली लड़की वायरल हो गई है क्योंकि उस पर शुभमन गिल ने जिस तरह से रिएक्ट किया वह चर्चा में है। आइए जानते हैं क्या हुआ है इंटरनेट पर दिलचस्प।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 4, 2026 4:30 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सोशल मीडिया पर अलग-अलग रील अक्सर चर्चा में होते हैं। अगर किसी फैन के वीडियो पर उनके चहेते सेलेब्स रिएक्ट कर दे तो यह निश्चित तौर पर वायरल हो जाता है। एक ऐसा ही रील चर्चा में है जहां एक स्कूल टीचर बनी हुई कंटेंट क्रिएटर ने शुभमन गिल को याद किया तो क्रिकेटर ने भी इसका जवाब दिया है दिलचस्प यह है कि रील में कंटेंट क्रिएचर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के बेटे अकाय कोहली की क्लास टीचर बनी हुई नजर आ रही है। आइए जानते हैं कैसे चाचा शुभमन गिल ने वायरल वीडियो पर रिएक्ट कर लाइमलाइट बटोर ली है।

अकाय की क्लास टीचर हुई सोशल मीडिया पर वायरल

वायरल वीडियो को सोशल मीडिया पर यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं जहां देखा जा सकता है कि क्लास टीचर अकाय के चिल्लाने को लेकर कहती है कि कल अपने माता-पिता को साथ में लाना माता-पिता दोनों को और हां अच्छा होगा अगर अपने अंकल को भी साथ लाते हो। कथित तौर पर अकाय पूछता है कौन से चाचा को तब मैडम मुस्कुराते हुए शरमा कर जवाब देती है शुभमन गिल। इस वीडियो को देखकर विराट कोहली ने भले ही रिएक्ट ना किया हो लेकिन शुभमन गिल प्रतिक्रिया देने में पीछे नहीं रहे।

Viral Video को देख शुभमन गिल ने किया इस तरह से रिएक्ट

जिस अंदाज में कथित तौर पर अकाय के क्लास टीचर ने शुभमन गिल को याद किया। क्रिकेटर ने इस वायरल रील पर जवाब देते हुए कहा, “परेशान मत हो विराट कोहली भाई मैं संभाल लूंगा।” मजेदार टिप्पणी लाइमलाइट में है और इस रील को देखकर लोग लोटपोट हो रहे हैं और यह फिलहाल ट्रेंड कर रहा है। जहां इस वीडियो पर लोग मजे लेने में पीछे नहीं हैं। इस वीडियो को देखकर एक यूजर ने कहा ट्रेंड सेटर ने ट्रेंड सेट कर दिया तो एक यूजर ने लिखा मीटिंग अच्छी हो गई। जहां तक इस वीडियो की बात करें तो 1 दिन पहले शेयर किए गए इस वीडियो को 16.2 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 13, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 13, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 13, 2026

Viral Video

अक्टूबर 12, 2026

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026