Viral Video: रशियन मॉडल को क्या वाकई भारतीय शख्स ने गलत तरीके से छूआ! बीच सड़क हुए तमाशे ने लोगों का घुमाया दिमाग

Viral Video: क्या भारतीय शख्स ने जानबूझकर मोनिका कबीर नाम के रशियन मॉडल के साथ छेड़छाड़ करने की सरेआम कोशिश की। वीडियो देखने के बाद लोग इस पर भड़के नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं।

Viral Video

Photo Credit- Google Viral Video

Viral Video: रशियन मॉडल मोनिका कबीर सोशल मीडिया पर अचानक चर्चा में आ गई। दरअसल एक वीडियो वायरल हो रहा है जिस पर तरह-तरह की कहानी जारी है। क्या एक भारतीय आदमी ने बीच सड़क पोज दे रही मॉडल को गलत तरीके से छूने की कोशिश की या सच्चाई कुछ और है। इस बारे में जानने से पहले आइए जानते हैं वायरल वीडियो में क्या दिखाया गया है जिसे लेकर गहमागहमी जारी है। यूजर्स के बीच एक अलग ही बहस की शुरुआत हो गई है। रशियन मॉडल के इस वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे मॉडल ने गुस्से में उस शख्स को पीटा।

Viral Video की सच्चाई और मॉडल के साथ हुई हरासमेंट की क्या है सच्चाई

जहां तक वायरल वीडियो की बात करें तो इसे शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया कि “एक भारतीय आदमी ने भारत में इस रूसी मॉडल के ब्रेस्ट को गलत तरीके से छूआ। काफी जगह होने के बाद भी मॉडल के करीब आ गया। महिला ने तुरंत उसके साथ मारपीट की और जगह दिखाई। अब भारतीय आदमी इस बदतमीज बुड्ढे आदमी का बचाव कहकर कर रहे हैं कि वह गरीब है। गरीब होना कब से हरासमेंट का बहाना बन गया।” हालांकि बाद में बताया गया कि वीडियो बांग्लादेश ढाका का है।

क्या वाकई बुजुर्ग इंसान को मॉडल ने बनाया निशाना

वायरल वीडियो को लेकर एक अलग कहानी भी बताई जा रही है जहां कहा जा रहा है कि मोनिका कबीर एक व्यस्त रोड पर रील शूट कर रही थी जभी बेचारा बुजुर्ग इंसान रोड पार करने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान उसने कुछ भी नहीं कहा लेकिन महिला ने उसके साथ मारपीट की और ऐसे में कोई भी बचाव के लिए आगे नहीं आया। वीडियो में भी देखा जा सकता है की कि रास्ते पर जा रहा है लेकिन इस दौरान उसने जानबूझकर गलती की इसकी कोई पुष्टि नहीं की जाती है। मोनिका ने जिस तरह से शख्स के साथ मारपीट की और फिर हंसते हुए आगे बढ़ती है इस पर लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

वायरल वीडियो को अलग-अलग प्लेटफार्म से शेयर किया जा रहा है और @TyrantOppressor x पर 1 लाख से ज्यादा व्यूज मिले हैं। हालांकि इसकी सच्चाई की कोई भी पुष्टि नहीं की जा रही है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

Exit mobile version