Viral Video: पिछले कुछ समय से एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इन्हें देखने के बाद लोगों का रिश्तों से भरोसा उठता जा रहा है। आए दिन सोशल मीडिया पर शादीशुदा लोगों का दूसरे पार्टनर के साथ पकड़े जाने का वीडियो वायरल होता रहता है। इन्हें देखने के बाद लोगों को गुस्से के साथ अफसोस भी होता है। कई मामलों में तो कोर्ट तक केस पहुंच जाता है। इसके बाद भी इस तरह की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। एक ऐसा ही वीडियो एक्स पर चर्चा में बना हुआ है। इसमें एक बीवी ने अपने डॉक्टर पति को बंद कमरे में गर्लफ्रेंड के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद जमकर रिश्तेदारों के साथ मिलकर पिटाई कर दी है।
क्या हुआ जब डॉक्टर पति को बीवी ने रंगे हाथों गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ा?
पति-पत्नी और वो से जुड़े इस घटना का वायरल वीडियो को Indian Fight Club नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है।
देखें वीडियो
🔥 High Voltage Drama in Mandsaur!
Doctor husband caught red-handed with his girlfriend in a hotel room… and then all hell broke loose! https://t.co/EjhKEEpv1n
— Indian Fight Club (@INDFightClub) May 7, 2026
इसके साथ ही कैप्शन में मामले की जानकारी देते हुए लिखा है कि, ‘मंदसौर में ज़बरदस्त ड्रामा!होटल के कमरे में डॉक्टर पति अपनी प्रेमिका के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया… और फिर हंगामा मच गया! मध्य प्रदेश से आयी ये घटना सोच में डाल देने वाली है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, डॉक्टर की पत्नी कुछ परिजनों के साथ पति को पकड़ने होटल के कमरे में पहुंच जाती है। इसके बाद पहले पति की प्रेमिका की तबियत से पिटाई करती है। इसके बाद महिला के परिजन आरोपी पति को पीट देते हैं। घरवालों के द्वारा पति और उसकी गर्लफ्रेंड की बुरी तरह से पिटाई की जा रही है।
Viral Video देख रिश्तों से उठ जाएगा भरोसा
धोखेबाज पति को रंगे हाथों गर्लफ्रेंड के साथ पकड़े जाने का ये वायरल वीडियो कब और कहां रिकॉर्ड किया गया है? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी मौजूद नहीं है। लेकिन इस वीडियो को एक्स पर 7 मई को अपलोड किया गया है। इस पिटाई के वीडियो पर 3900 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, धोखेबाज पति की पिटाई करने वाली बीवी का ये वीडियो काफी हैरान करने वाला है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
